Monday, 16 February, 2026

---विज्ञापन---

रोमांस और थ्रिल का बाप है ये मूवी, सस्पेंस देख पड़ जाएंगे सुन्न

रोमांस और थ्रिल से भरपूर इस फिल्म की कहानी देखकर आप सोच में पड़ जाएंगे. इसकी कहानी लाजवाब है. अगर आप सच में कोई शानदार सस्पेंस से भरी फिल्म देखना चाहते हैं, तो ये आपको बेहद पसंद आएगी. खास बात ये है कि फिल्म आप YouTube पर फ्री में देख सकते हैं. फिल्म में कई बोल्ड और इंटीमेट सीन्स शामिल हैं. चलिए जानते हैं.

हम बात कर रहे हैं साउथ की फिल्म 'चतुरम' की, जो मलयालम भाषा की एक बड़ी ही शानदार सस्पेंस थ्रिलर फिल्म है. इसे आप YouTube पर फ्री में देख सकते हैं.

2022 में आई इस फिल्म का डायरेक्शन सिद्धार्थ भरथन ने किया है. इसमें स्वासिका, रोशन मैथ्यू, एलेन्सियर ले लोपेज और लियोना लिशॉय जैसे कलाकार शामिल हैं. 'चतुरम' में सस्पेंस के साथ ही आपको हॉरर का भी तड़का मिलेगा. इसकी कहानी देखते ही बनती है.

इसकी कहानी बड़ी खतरनाक है. सस्पेंस से भरी इस फिल्म के अंत में कुछ ऐसा खुलासा होता है, जिसके बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे. इस फिल्म में काफी बोल्ड और इंटीमेट सीन्स शामिल किए गए हैं.

कहानी में एल्डहोज नामक एक बिजनेसमैन अपनी पहली पत्नी के छोड़ जाने के बाद सेलिना नाम की लड़की से शादी करता है. शुरुआत में सबकुछ ठीक रहता है. लेकिन बाद में वह उसे कई बिना वजह परेशान करने लगता है. इसी दौरान एल्डहोज एक दुर्घटना में घायल हो जाता है और फिर वह बिस्तर पर पड़ जाता है.

इस बीच बाल्थाजार नाम का लड़का केयरटेकर के रूप में सेलिना घर में एंट्री करता है. कुछ समय बाद एल्डहोज की दूसरी पत्नी सेलिना और केयरटेकर बाल्थाजार के बीच नजदीकियां बढ़ने लगती हैं. ऐसे में सेलिना अपने पति से बदला लेने का षड्यंत्र रचती है.

इस फिल्म कॉन्सेप्ट शानदार है. आईएमडीबी पर इस मूवी को 6.2 रेटिंग मिली है. 2 घंटे की इस मूवी में आपको रोमांस, थ्रिलर और हॉरर सब कुछ एक साथ देखने को मिलेगा.

First published on: Jan 26, 2026 06:46 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.