Thursday, 19 February, 2026

---विज्ञापन---

प्लैन क्रैश पर बनीं ये फिल्में ओटीटी पर मचा रहीं तहलका, हर सीन है बेहद खौफनाक

आसमान में उड़ते जहाज को देखना जितना सुखद लगता है, सोचिए अगर वही सफर अचानक एक खौफनाक मोड़ ले ले तो क्या होगा? विमान हादसों और हवाई चुनौतियों पर बनी फिल्में हमेशा से दर्शकों के रोंगटे खड़े करती रही हैं. जो प्लेन क्रैश और सर्वाइवल की रोंगटे खड़े कर देने वाली कहानियों पर आधारित हैं. चाहे वह अजय देवगन की 'रनवे 34' हो या हॉलीवुड की रोंगटे खड़े कर देने वाली 'अलाइव', ये फिल्में आपको अंत तक अपनी सीट से बांधे रखती हैं. अगर आपको सस्पेंस और एड्रेनालिन रश पसंद है, तो ये फिल्में आपकी ओटीटी लिस्ट में जरूर होनी चाहिए.

रनवे 34 (Runway 34)- अजय देवगन द्वारा निर्देशित और अभिनीत इस फिल्म में अमिताभ बच्चन भी मुख्य भूमिका में हैं. यह एक सच्ची घटना से प्रेरित है, जहां खराब मौसम के बीच एक पायलट की सूझबूझ और उसके बाद होने वाली कानूनी जांच को दिखाया गया है. इस फिल्म को आप अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.

अलाइव (Alive)- यह फिल्म एंडीज पहाड़ों में हुए एक असल विमान हादसे पर आधारित है. इसमें दिखाया गया है कि कैसे कड़ाके की ठंड और बिना खाने-पीने के लोग हफ्तों तक बर्फीले पहाड़ों में जिंदा रहने के लिए संघर्ष करते हैं. इसे आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.

फ्लाइट (Flight)- डेंजल वॉशिंगटन की इस शानदार फिल्म में एक ऐसे पायलट की कहानी है, जो एक खराब हो चुके विमान की 'क्रैश लैंडिंग' करवाकर लगभग सभी की जान बचा लेता है, लेकिन बाद में उसकी निजी आदतों के कारण वह जांच के घेरे में आ जाता है. ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

स्नेक्स ऑन अ प्लेन (Snakes on a Plane)- यह एक एक्शन-थ्रिलर फिल्म है जिसमें दिखाया गया है कि कैसे एक उड़ते हुए विमान में सैकड़ों जहरीले सांप छोड़ दिए जाते हैं. फिल्म में सैमुअल एल. जैक्सन ने मुख्य भूमिका निभाई है. प्राइम वीडियो पर ये फिल्म उपलब्ध है.

क्यों देखें ये फिल्में- ये फिल्में न केवल मनोरंजन करती हैं, बल्कि संकट के समय इंसान की हिम्मत और तकनीक की बारीकियों को भी बखूबी पेश करती हैं. इन्हें आप नेटफ्लिक्स और प्राइम वीडियो जैसे प्लेटफॉर्म्स पर देख सकते हैं.

First published on: Jan 28, 2026 04:29 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.