Thursday, 19 February, 2026

---विज्ञापन---

‘Dhurandhar’ के बीच Netflix पर ट्रेंड कर रही 5 महीने पुरानी ये फिल्म, कहानी और क्लाइमैक्स है धमाकेदार

जब 'जॉली' बनाम 'जॉली' की भिड़ंत पर्दे पर हुई थी, तभी तय हो गया था कि यह फिल्म इतिहास रचेगी. 'जॉली एलएलबी 3' ने न केवल बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों की कमाई की, बल्कि अब नेटफ्लिक्स पर भी यह ट्रेंड कर रही है. फिल्म में अक्षय कुमार (जॉली 2) और अरशद वारसी (जॉली 1) का आमना-सामना दर्शकों के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है. 156 मिनट की यह फिल्म हंसी, ड्रामा और एक बेहद गंभीर सामाजिक मुद्दे का बेहतरीन मिश्रण है, जो इसे ओटीटी पर 'मस्ट वॉच' बनाता है.

156 मिनट का कोर्टरूम घमासान- फिल्म की लंबाई 2 घंटे 36 मिनट है, जिसमें कोर्टरूम ड्रामा को इतनी खूबसूरती से पिरोया गया है कि दर्शक बोर नहीं होते. अक्षय और अरशद के बीच के डायलॉग वॉर और व्यंग्य ने दर्शकों को अंत तक बांधे रखा है.

जॉली बनाम जॉली- इस फिल्म की सबसे बड़ी यूएसपी दोनों जॉली का एक साथ आना है. जहां अरशद वारसी अपनी मासूमियत और देसी अंदाज से दिल जीतते हैं, वहीं अक्षय कुमार अपने सधे हुए अभिनय और कॉमेडी टाइमिंग से छाप छोड़ते हैं. जज के रूप में सौरभ शुक्ला की मौजूदगी ने सोने पर सुहागा का काम किया है.

ओटीटी पर क्यों हो रही है इतनी चर्चा?- 5 महीने बाद नेटफ्लिक्स पर आने के बावजूद यह फिल्म नौवें पायदान पर नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड कर रही है. जो लोग सिनेमाघरों में इसे देखने से चूक गए थे, उनके लिए यह एक शानदार मौका साबित हो रहा है.

गंभीर मुद्दे पर तीखा प्रहार- फिल्म केवल कॉमेडी नहीं है, बल्कि यह न्याय व्यवस्था की कमियों और समाज के एक संवेदनशील मुद्दे पर कड़ा प्रहार करती है. फिल्म का अंत दर्शकों को भावुक करने के साथ-साथ एक कड़ा संदेश भी देता है.

ग्लोबल लेवल पर ट्रेंडिंग- 'जॉली एलएलबी 3' केवल भारत में ही नहीं, बल्कि कई अन्य देशों के नेटफ्लिक्स चार्ट्स पर भी जगह बनाने में कामयाब रही है. यह फिल्म साल काफी जबरदस्त है और ओटीटी पर तहलका मचा रही है.

First published on: Feb 04, 2026 07:53 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.