---विज्ञापन---
अरिजीत सिंह ने प्लेबैक सिंगिंग से सन्यास के बाद शुरू किया ये काम, हाथों-हाथ मिला बड़ा प्रोजेक्ट

अरिजीत सिंह ने अपनी मखमली आवाज से लाखों दिलों को सुकून दिया है, लेकिन अब वे कैमरे के पीछे से जादू बिखेरने की तैयारी में हैं. प्लेबैक सिंगिंग को अलविदा कहने के बाद अरिजीत ने दूसरे फील्ड में अपना काम शुरू कर दिया है. फैंस ये जानने को काफी उत्सुक हैं कि आखिर अरिजीत सिंह अब फिल्में छोड़ने के बाद क्या काम करेंगे. क्या वो सिंगिग से ही जुड़ा कुछ बड़ा करेंगे या फिर वह अपना फील्ड ही बहल लेंगे. अगर आपके मन में भी यही सवाल है, तो अब आपको आपके सवाल का जवाब लगभग मिल ही गया है.

अरिजीत ने शुरू किया ये काम- प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास के बाद अब अरिजीत सिंह फिल्मों की दुनिया में अलग तरह से कदम रख रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अरिजीत सिंह अब डायरेक्शन और प्रोडक्शन का काम कर रहे हैं. खबर तो यह भी आ रही है कि उन्हें पहली फिल्म भी मिल गई है.

कैसी होगी अरिजीत की पहली फिल्म?- अरिजीत सिंह की यह पहली फिल्म एक 'जंगल एडवेंचर' (Jungle Adventure) होगी. यह एक बड़े बजट की पैन-इंडिया फिल्म बताई जा रही है, जिसे हिंदी के साथ-साथ अन्य भाषाओं में भी रिलीज किया जाएगा. फिल्म की कहानी अरिजीत ने खुद अपनी पत्नी कोयल सिंह के साथ मिलकर लिखी है. यह फिल्म दर्शकों को कुदरत और रोमांच की एक अलग ही दुनिया में ले जाएगी.

स्टार कास्ट- इस फिल्म की सबसे बड़ी चर्चा इसकी स्टार कास्ट को लेकर है. अरिजीत सिंह ने मुख्य भूमिका के लिए अपने बेटे (जूल) और नवाजुद्दीन सिद्दीकी की बेटी शोरा सिद्दीकी को साइन किया है. नवाजुद्दीन की बेटी शोरा काफी समय से एक्टिंग की ट्रेनिंग ले रही हैं और अरिजीत के बेटे के लिए भी यह एक बड़ा डेब्यू होने वाला है.

चल रही है शूटिंग- रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म के कुछ अहम हिस्सों की शूटिंग शुरू हो चुकी है. अरिजीत हमेशा से ही अपनी जड़ों से जुड़े रहे हैं, इसलिए उन्होंने अपनी पहली फिल्म के लिए भी ऐसी लोकेशन्स को चुना है जो कहानी को प्राकृतिक और जीवंत बनाती हैं.

सिर्फ गाना ही नहीं, निर्देशन भी है जुनून- बहुत कम लोग जानते हैं कि अरिजीत सिंह साल 2018 में 'Sa' नाम की एक बंगाली फिल्म का निर्देशन पहले ही कर चुके हैं. वह फिल्म एक बच्चे के संगीत के सफर पर आधारित थी. यानी निर्देशन उनके लिए बिल्कुल नया नहीं है, लेकिन हिंदी सिनेमा में एक 'जंगल एडवेंचर' जैसी बड़ी फिल्म बनाना उनके लिए एक बड़ी चुनौती और रोमांचक अनुभव होगा.