---विज्ञापन---
अमिताभ बच्चन की वो हीरोइन, जिसकी प्लेन क्रैश में गई थी जान, 7 महीने की प्रेग्नेंसी में दर्दनाक मौत देख फट गया था फैंस का कलेजा

28 जनवरी की सुबह को एक बहुत ही दुखद खबर आई. महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार का प्लेन क्रैश में निधन हो गया. इस घटना ने हर किसी को झकझोर दिया है. सालों पहले इंडस्ट्री की एक बहुत ही खूबसूरत और टैलेंटेड अदाकारा के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ था. उस समय एक्ट्रेस 7 महीने की प्रेग्नेंट भी थी. चलिए जानते हैं.

साउथ इंडस्ट्री की हसीन अदाकारा ने सालभर पहले ही अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था. बॉलीवुड में एक्ट्रेस मात्र एक फिल्म कर सकी और दर्शन उन्हें ज्यादातर उसी फिल्म से पहचानते हैं. जी हम बात कर रहे हैं अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘सूर्यवंशम’ में नजर आई एक्ट्रेस सौंदर्या की, जिनका महज 31 साल में एक प्लेन क्रैश में निधन हो गया.

अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘सूर्यवंशम’ ने सौंदर्या को रातोंरात स्टार बना दिया था. फिल्म से उनकी अदाकारी को खूब सराहा गया. दोनों की ऑनस्क्रीन जोड़ी देख आज भी दर्शक खुश हो जाते हैं. सूर्यवंशम में सौंदर्या लीड रोल में अमिताभ बच्चन के अपोजिट नजर आई थीं. ये उनकी पहली और आखिरी बॉलीवुड फिल्म थी.

सौंदर्या साउथ इंडस्ट्री की जानी-मानी कलाकार थीं. उन्होंने कन्नड़, तमिल, और मलयालम फिल्मों में काम किया था. अपनी अदाकारी और खूबसूरती से सौंदर्य हमेशा चर्चे में भी रहीं. उनकी दीवानगी जबरदस्त थी, लेकिन उनके साथ एक ऐसा भयानक हादसा हुआ, जिसने हर कसी को तोड़कर रख दिया.

17 अप्रैल, 2004 में सौंदर्या ने फिल्मों से थोड़ा दूरी बनाकर राजनीती में कदम रखा था. सौंदर्या उस दिन पार्टी रैली के लिए प्राइवेट प्लेन से करीमनगर (तेलंगाना) जा रही थीं. इसी दौरान उनके साथ ये भयानक घटना हुई. उनका प्लेन क्रैश हो गया और सौंदर्या की इस हादसे में दर्दनाक मौत हो गई थी.

इस हादसे में सौंदर्या के साथ ही उनके भाई और दो लोगों की जान गई थी. बता दें उस दौरान सौंदर्या सात महीने की प्रेग्नेंट थी. उन्होंने साल 2003 में अपने बचपन के दोस्त से शादी रचाई थी.