---विज्ञापन---
Amazon Prime Video पर देखें ये 5 बेस्ट क्राइम थ्रिलर फिल्में, आखिरी वाली की कहानी पर तो जमकर खड़ा हुआ था विवाद

क्राइम थ्रिलर एक ऐसा जॉनर है, जो लोगों को खूब पसंद आता है. बॉलीवुड से लेकर साउथ और हॉलीवुड तक तमाम ऐसी फिल्में है, जो कि अपने शानदार क्राइम थ्रिलर कहानी को लेकर जानी जाती हैं.वहीं, आज हम अमेजन प्राइम वीडियो की कुछ ऐसी ही शानदार क्राइम थ्रिलर फिल्मों के बारे में बात करेंगे, जिन्हें आप देख सकते हैं. इन फिल्मों की कहानी आपको खूब पसंद आएगी. लिस्ट में एक ऐसी फिल्म भी शामिल है, जिसको लेकर खूब विवाद खड़ा हुआ था. तो चलिए जानते हैं इस बारे में.

धुरुवंगल पतिनारु: साल 2016 में रिलीज हुई फिल्म धुरुवंगल पतिनारु एक बेस्ट क्राइम थ्रिलर है. यह फिल्म एक कपल के मिस्टीरियस तरीके से हत्या और उसकी जांच के बारे में है. कपल की हत्याओं की जांच पुलिस ऑफिसर दीपक करते हैं, जिसका रोल रहमान निभा रहे हैं. इस फिल्म को IMDB पर 8.2 की रेटिंग मिली है.

रहस्य: बॉलीवुड फिल्म रहस्य 2015 में रिलीज हुई थी. यह फिल्म एक डॉक्टर के बारे में है, जिस पर अपनी ही बेटी की हत्या का आरोप लगता है. हालांकि जब पुलिस ऑफिसर जांच करता है तो गहरा राज सामने आता है. फिल्म को IMDB पर 7.5 की रेटिंग मिली है. इस मूवी में के.के मेनन लीड रोल में नजर आए हैं.

V1 Murder Case: तमिल भाषा की फिल्म V1 Murder Case साल 2019 में रिलीज हुई थी. यह स्वीडिश क्राइम थ्रिलर “द किलिंग” पर आधारित. यह फिल्म एक फॉरेंसिक एक्सपर्ट के बारे में है, जो एक केस की जांच के दौरान कई चुनौतियों का सामना करता है. इसे IMDB पर 6.7 की रेटिंग मिली है.

ओल्ड बॉय: कोरियन फिल्म ओल्ड बॉय साल 2003 में रिलीज हुई थी. यह फिल्म एक ऐसे शख्स के बारे में है, जिसे अचानक से कई सालों तक कैद कर लिया जाता है और अचानक से रिहा कर दिया जाता है. इस फिल्म को IMDB पर 8.3 की रेटिंग मिली है.

इररिवर्सिबल: साल 2002 में रिलीज हुई फिल्म इररिवर्सिबल एक फ्रेंच क्राइम ड्रामा है, जिसमें दिखाया जाता है कि एक महिला के साथ रेप होता है. हालांकि बाद में उसका एक्स लवर इसका बदला लेता है. इस फिल्म को 7.3 की रेटिंग मिली है.