---विज्ञापन---
अब होगी बॉक्स ऑफिस पर नोटों की बारिश… अजय देवगन की ‘गोलमाल 5’ में अक्षय कुमार की एंट्री! जानिए क्या होगा रोल?

Akshay Kumar Join 'Golmaal 5': बॉलीवुड के फेमस फिल्ममेकर रोहित शेट्टी इन दिनों अपने घर पर हुए हमले को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं. इस बीच उनकी सुपरहिट कॉमेडी फ्रेंचाइजी 'गोलमाल' के 5वें इंस्टॉलमेंट को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है. बताया जा रहा है कि इस बार फिल्म में बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार एंट्री मारने वाले हैं. चलिए आपको इस अपडेट के बारे में पूरी जानकारी देते हैं.

वैरायटी इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, रोहित शेट्टी की 'गोलमाल' फ्रेंचाइजी की कास्टिंग में एक बदलाव होने जा रहा है, जिसके तहत में अक्षय कुमार को फिल्म के 5वें पार्ट में शामिल किया गया हैं.

खबरें तो ये भी हैं कि 'गोलमाल 5' में अजय देवगन के सामने लीड विलेन के तौर पर अक्षय कुमार को देखा जा सकता है. इस रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि नई फ्रेंचाइजी में फैंटेसी एलिमेंट्स होने वाले हैं.

'गोलमाल 5' की कहानी को लेकर कहा जा रहा है कि इस बार एक नई कहानी पेश की जाएगी. इसके तार प्रैंक-बेस्ड सिचुएशनल ह्यूमर के साथ ही आगे बढ़ेंगे.

अगर ये रिपोर्ट सही साबित होती है तो 32 सालों में अक्षय कुमार और अजय देवगन का ये 6वां कोलैबोरेशन होगा. इससे पहले दोनों सुपरस्टार्स को 'खाकी', 'इंसान', 'सुहाग', 'सिंघम अगेन' और 'सूर्यवंशी' में एक साथ देखा गया है.

गोलमाल 5 की कास्ट को लेकर चर्चा है कि इस बार भी फिल्म में अजय देवगन लीड रोल में होंगे. वहीं, अरशद वारसी, तुषार कपूर, कुणाल खेमू और श्रेयस तलपड़े भी उनके साथ नजर आएंगे.

वैरायटी इंडिया की इसी रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म की शूटिंग फरवरी के आखिर तक में शुरू होगी. पूरी उम्मीद है कि 2027 की शुरुआत में इसे सिनेमाघरों में रिलीज किया जा सकता है.