Thursday, 19 February, 2026

---विज्ञापन---

Abhishek Bachchan और Aishwarya Rai में कौन है सबसे रईस, जानें किसकी नेटवर्थ है ज्यादा

Abhishek Bachchan-Aishwarya Rai: एक्टर अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन बॉलीवुड के मोस्ट लव्ड कपल में से एक हैं. दोनों की जोड़ी को लोग काफी पसंद करते हैं. अभिषेक और ऐश्वर्या न सिर्फ फिल्मों के कारण बल्कि अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में बने रहते हैं. दोनों की शादी को 17 साल से भी ज्यादा का समय बीत चुका है. वहीं, आज हम जानेंगे कि कपल में से कौन सबसे ज्यादा रईस है.

अभिषेक बच्चन बॉलीवुड के बेहतरीन एक्टर्स की लिस्ट में शुमार है. समय के साथ उनकी एक्टिंग जबरदस्त हो चुकी है और वह अब ऐसी फिल्मों का चुनाव करते हैं, जो कि लोगों को काफी पसंद आती हैं. एक्टर की नेटवर्थ की बात करें तो रिपोर्ट्स के मुताबिक वह 280 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं.अभिषेक एक फिल्म के लिए 10 से 12 करोड़ तक फीस चार्ज करते हैं.

इन सभी के अलावा अभिषेक के पास स्काईलार्क टावर में 5 बीएचके अपार्टमेंट है, जिसकी कीमत रिपोर्ट्स के मुताबिक 41.14 करोड़ हैं. इसके अलावा बताया जाता है कि उनके पास दुबई के पश जुमेरिया में भी प्रॉपर्टी है. जो कि करोड़ों की बताई गई है. साथ ही वह रियल एस्टेट में भी इन्वेस्ट करते हैं. इसके अलावा वह स्पोर्ट्स टीम कबड्डी और फुटबॉल के भी मालिक हैं, जिससे वह करोड़ों कमाते हैं.

दूसरी ओर हम ऐश्वर्या राय को लेकर बात करें तो उन्होंने साल 1997 में अपने करियर की शुरुआत की. ऐश्वर्या बॉलीवुड की सबसे सफल हसीनाओं में से एक हैं. वह रिपोर्ट्स के मुताबिक 900 करोड़ संपत्ति की मालकिन हैं.एक्ट्रेस एक फिल्म के लिए 10 से 12 करोड़ फीस चार्ज करती हैं. इसके अलावा वह एंडोर्समेंट के लिए 6 से 7 करोड़ तक फीस लेती हैं. साथ ही वह लग्जरी गाड़ियों की भी मालकिन हैं.

ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की नेटवर्थ में 600 करोड़ से भी ज्यादा का अंतर है. जहां ऐश्वर्या 900 करोड़ संपत्ति की मालकिन हैं. वहीं अभिषेक की नेटवर्थ 280 करोड़ है.

बता दें कि ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की शादी साल 2007 में परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में हुई थी. कपल की एक बेटी भी है, जिसका नाम आराध्या बच्चन है.

First published on: Feb 05, 2026 12:20 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.