---विज्ञापन---
30 जनवरी को आएंगी ये 4 बॉलीवुड फिल्में, बार्डर 2 के लिए होगी मुश्किल

Bollywood Movies: जनवरी का महीना खत्म होने को है. इस महीने सनी देओल स्टारर फिल्म बॉर्डर 2 बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है. लेकिन आने वाले शुक्रवार यानी 30 जनवरी को 4 शानदार बॉलीवुड फिल्में सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली हैं. क्राइम थ्रिलर एक्शन से भरपूर ये फिल्में आपको बेहद पसंद आने वाली हैं. इसमें रानी मुखर्जी की फिल्म ‘मर्दानी 3’ भी शामिल हैं. आइए पूरी लिस्ट देखते हैं.

Mardaani 3- लिस्ट में सबसे पहले नंबर पर रानी मुखर्जी की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘मर्दानी 3’ है, जो मर्दानी फ्रैंचाइजी की तीसरी फिल्म है. फिल्म में रानी मुखर्जी एक बार फिर पुलिस ऑफिसर का दमदार किरदार निभाने वाली है. एक्शन और थ्रिल से भरपूर इस फिल्म को अभिराज मीनावाला ने डायरेक्ट किया है. इसमें रानी मुखर्जी के अलावा जानकी बोदीवाला और मल्लिका प्रसाद भी लीड रोल में है. फिल्म 30 जनवरी को रिलीज हो रही है.

Gandhi Talks- हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा है. इस फिल्म में विजय सेतुपति, अरविंद स्वामी, अदिति राव हैदरी और सिद्धार्थ जाधव लीड रोल में हैं. खास बात ये है कि इस फिल्म में कोई डायलॉग नहीं है. फिल्म इसी 30 जनवरी को रिलीज हो रही है.

Mayasabha - The Hall of Illusion- मायासभा, फिल्म तुम्बाड़ के डायरेक्टर अनिल बर्वे की दूसरी फिल्म है. ये एक धांसू साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म है, जिसमें जावेद जाफरी, मोहम्मद समद, वीना जामकार और दीपक दामले लीड रोल में नजर आने वाले हैं. इसे भी आप 30 जनवरी से सिनेमाघरों में देख सकते हैं.

Human Cocaine- डायरेक्टर सरीम मोमिन की फिल्म ‘ह्यूमन कोकिन’ भी इसी 30 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. इस फिल्म की कहानी आपको बेहद पसंद आने वाली है. फिल्म ड्रग रैकेट और क्राइम की जबरदस्त कहानी दिखाती है. इसमें पुष्कर जोगी, शिता राज, सिद्धांत कपूर, जाकिर हुसैन लीड रोल में हैं.