Thursday, 19 February, 2026

---विज्ञापन---

जल्द ही आने वाली हैं Abhishek Bachchan की ये 5 फिल्में, बॉक्स ऑफिस पर मचेगा तहलका

बॉलीवुड स्टार अभिषेक बच्चन आज अपना 50वां जन्मदिन मना रहे हैं. सालों से इंडस्ट्री में छाए अभिषेक अपने करियर में अबतक कई शानदार फिल्मों और वेब सीरीज में काम कर चुके हैं. आज हम आपको उनके 5 अपकमिंग प्रोजेक्ट्स के बारे में बता रहे हैं. चलिए जानते हैं.

राजा शिवाजी- इस लिस्ट में सबसे पहले नंबर पर हिस्टोरिकल ड्रामा फिल्म ‘राजा शिवाजी’ है, जो छत्रपति शिवाजी महाराज की जिंदगी पर आधारित होगी. फिल्म में रितेश देशमुख खुद लीड रोल में होंगे. उनके साथ ही फिल्म में अभिषेक बच्चन, संजय दत्त, महेश मांजरेकर, भाग्यश्री और सचिन खेड़ेकर नजर आएंगे. फिल्म का पोस्टर भी सामने आ चुका है. इसकी रिलीज डेट 1 मई 2026 रखी गई है.

किंग- दूसरे नंबर पर शाहरुख खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म किंग है, जिसमें बताया जा रहा है कि अभिषेक बच्चन इस फिल्म में बतौर विलेन दिखाई देंगे. फिल्म की रिलीज डेट 24 दिसंबर 2026 रखी गई है. ये एक एक्शन होगी जिसमें शाहरुख खान लीड के साथ सुहाना खान, दीपिका पादुकोण, रानी मुखर्जी और अनिल कपूर भी नजर आएंगे.

द बिग बुल 2- साल 2021 में आई अभिषेक बच्चन की फिल्म ‘द बिग बुल’ दर्शकों को बेहद पसंद आई. वहीं मेकर्स इसके सीक्वल पर काम कर रहे हैं. अभी इस फिल्म को लेकर ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन प्रोड्यूसर आनंद पंडित इस फिल्म को लेकर ऐलान कर चुके हैं और उन्होंने अभिषेक बच्चन के साथ फिर से काम करने में रुचि दिखाई है.

फौजी- तेलुगु भाषा की फिल्म फौजी भी इस लिस्ट में शामिल है. साल 2025 से लगातार इस फिल्म को लेकर चर्चा हो रही है. इसे डायरेक्टर हनु राघवपुड़ी बनाने वाले हैं. इस फिल्म में अभिषेक बच्चन नजर आएंगे. हालांकि इसे लेकर अभी कोई आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है. ये एक वॉर ड्रामा फिल्म होगी.

Oththa Seruppu Size 7- साल 2019 में आई तमिल थ्रिलर फिल्म Oththa Seruppu Size 7 के हिंदी रीमेक के राइट्स अभिषेक बच्चन खरीदे हैं और वो इस फिल्म पर काम भी शुरू कर चुके हैं. इसे राधाकृष्ण पर्थिबन डायरेक्ट कर रहे हैं. हालांकि इस फिल्म की रिलीज डेट को लेकर अभी कोई खबर सामने नहीं आई है.

First published on: Feb 05, 2026 04:31 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.