---विज्ञापन---
‘पा’ से लेकर ‘गुरु’ तक, OTT पर देखें Abhishek Bachachan की ये शानदार फिल्में

Abhishek Bachchan: अभिषेक बच्चन बॉलीवुड के बेहतरीन एक्टर्स में से एक हैं. उन्होंने अपने करियर में कई शानदार फिल्में की हैं. रिफ्यूजी से डेब्यू करने के बाद ऐसे तो वह तमाम मूवीज में नजर आ चुके हैं. हालांकि 5 फरवरी को उनका 50वां बर्थडे है और इस खास मौके पर हम उनकी कुछ बेहतरीन फिल्मों के बारे में बात करेंगे, जिन्हें आप ओटीटी पर देख सकते हैं.

पा: लिस्ट में सबसे पहली फिल्म अभिषेक बच्चन की 'पा' है. इस फिल्म में अभिषेक के साथ उनके पिता अमिताभ बच्चन और एक्ट्रेस विद्या बालन नजर आई हैं. फिल्म की कहानी एक 12 साल के लड़के के बारे में है, जो कि एक दुर्लभ बीमारी से जूझ रहा है. इस मूवी को आप ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

बंटी और बबली: 'बंटी और बबली' अभिषेक बच्चन की हिट फिल्मों में से एक है. इस मूवी में रानी मुखर्जी भी नजर आई हैं. फिल्म की कहानी दो चोरों के बारे में है. इस मूवी को आप नेटफ्लिक्स और यूट्यूब पर देख सकते हैं.

धूम: 'धूम' साल 2004 में रिलीज हुई थी, जिसमें अभिषेक ने एक पुलिस ऑफिसर का रोल अदा किया था जो कि एक चोर की तलाश करते हैं. यह फिल्म भी सुपरहिट रही थी. इसे आप ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स और यूट्यूब पर देख सकते हैं.

गुरु: अभिषेक बच्चन की फिल्म 'गुरु' साल 2007 में आई थी. इस मूवी में उनके साथ ऐश्वर्या राय बच्चन, मिथुन चक्रवर्ती, आर माधवन और विद्या बालन जैसे एक्टर्स नजर आए. फिल्म एक ऐसे शख्स के बारे में है, जो अपनी मेहनत से एक बिजनेसमैन बनता है. इस मूवी को आप नेटफ्लिक्स पर देखें.

आई वांट टू टॉक: आखिर में हम बात करेंगे फिल्म 'आई वांट टू टॉक' की, जो कि 2024 में ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई थी. इस फिल्म की कहानी एक शख्स के बारे में है, जो कैंसर से पीड़ित है और उसके पास महज कुछ दिन बचे है. जिसके बाद वह ज्यादा से ज्यादा बात करना चाहता है और अपनी बेटी के साथ वक्त बिताना चाहता है. इस फिल्म के लिए अभिषेक को बेस्ट एक्टर का फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला है.