---विज्ञापन---
सस्पेंस, थ्रिलर और रोमांस से भरपूर ये फिल्में है Korean Movies की कॉपी, जानें OTT पर मिलेंगी कहां

कोरियन कंटेंट इन दिनों भारत में काफी पॉपुलर है. हालांकि बॉलीवुड में पहले से ही कोरियाई फिल्मों को क्रेज है, क्योंकि इंडियन फिल्म इंडस्ट्री में तमाम ऐसी मूवीज हैं जो कि कोरियन फिल्मों की कॉपी कर बनाई गई हैं. तो चलिए जानते हैं इस बारे में.

भारत: सलमान खान स्टारर फिल्म भारत साल 2019 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म में कटरीना कैफ भी नजर आईं थी. हालांकि यह फिल्म कोरियाई मूवी ओड टू माई फादर की रीमेक है. इस फिल्म को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

राधे: लिस्ट में दूसरी फिल्म भी सलमान खान की फिल्म का ही है. साल 2021 में आई फिल्म राधे कोरियाई मूवी द आउटलॉ की रीमेक है. राधे एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जिसमें दिशा पाटनी, रणदीप हुड्डा,गौतम गुलाटी जैसे एक्टर्स नजर आए हैं. यह फिल्म जी5 पर देख सकते हैं.

एक विलेन: साल 2014 में रिलीज हुई सिद्धार्थ मल्होत्रा और श्रद्धा कपूर स्टारर फिल्म एक विलेन भी कोरियाई मूवी की कॉपी है. यह फिल्म आई सॉ द विलेन की रीमेक है. यह फिल्म एक ऐसे शख्स के बारे में है, जिसकी प्रेग्नेंट पत्नी का मर्डर कर दिया जाता है और फिर वह उसका बदला लेता है. इसे आप जियो हॉटस्टार पर देखें.

मर्डर 2: इमरान हाशमी और जैकलीन फर्नांडीस स्टारर फिल्म मर्डर 2 साल 2011 में रिलीज हुई थी. यह एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जो कि कोरियाई मूवी द चेजर की कॉपी है. इस फिल्म को आप ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर देखें.

बर्फी: रणबीर कपूर, प्रियंका चोपड़ा और इलियाना डिक्रूज स्टारर फिल्म बर्फी भी कोरियाई मूवी लवर्स कंसर्टो की कॉपी है. इस फिल्म को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

जज्बा: ऐश्वर्या राय और इरफान खान स्टारर फिल्म जज्बा साल 2015 में रिलीज हुई थी. यह एक महिला लॉयर की कहानी है, जिसकी बेटी का अपहरण हो जाता है. यह फिल्म कोरियाई मूवी सेवन डेज की कॉपी है. इस फिल्म को आप जी5 पर देख सकते हैं.