Monday, 16 February, 2026

---विज्ञापन---

शादीशुदा होते हुए भी इन एक्टर्स का रहा अफेयर, कुछ ने तो रचा ली दूसरी शादी

बॉलीवुड के एक्टर्स अक्सर ही अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बने रहते हैं. वहीं, इंडस्ट्री में एक्टर्स के अफेयर्स की चर्चाएं भी बहुत आम हैं. लेकिन आज हम कुछ ऐसे एक्टर्स के बारे में बात करेंगे, जिनका शादीशुदा होते हुए भी अफेयर रहा है. इसमें से कुछ ऐसे भी हैं, जिन्होंने दूसरी शादी भी कर ली. तो चलिए जानते हैं इनके बारे में.

अक्षय कुमार-प्रियंका चोपड़ा: खिलाड़ी कुमार यानी कि अक्षय कुमार ने ट्विंकल खन्ना से शादी की है. हालांकि शादीशुदा होते हुए भी अक्षय कुमार का नाम प्रियंका चोपड़ा के साथ जुड़ा है. अक्षय कुमार और प्रियंका फिल्म अंदाज और एतराज में साथ काम कर चुके हैं. दोनों की फिल्म के सेट पर नजदीकियों की जमकर खबरें आती रही हैं और उनके अफेयर की अफवाहें भी खूब सुनने मिली हैं. हालांकि जब पत्नी ट्विंकल को इन खबरों के बारे में पता चला तो बाद में अक्षय ने प्रियंका से दूरी बना ली.

ऋतिक रोशन कंगना रनौत: लिस्ट में एक्टर ऋतिक रोशन का नाम भी शामिल है. उन्होंने साल 2000 में सुजैन खान से शादी की थी. लेकिन शादीशुदा होते हुए भी एक्टर का कंगना रनौत संग अफेयर रहा था. हालांकि सुजैन और ऋतिक का रिश्ता साल 2014 में टूट गया था.

अमिताभ बच्चन रेखा: अमिताभ बच्चन और रेखा के अफेयर के चर्चे और कहानियां आज भी सुनने को मिलते हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक शादीशुदा होते हुए भी अमिताभ का रेखा संग अफेयर रहा है. लेकिन जब इसके बारे में जया बच्चन को पता चला तो बिग बी ने रेखा से दूरी बना ली.

राज बब्बर स्मिता पाटिल: राज बब्बर ने स्मिता पाटिल से शादीशुदा होते हुए भी अफेयर चलाया और उन्होंने एक्ट्रेस से दूसरी शादी कर ली थी. हालांकि उन्होंने अपनी पहली पत्नी नादिरा को बिना तलाक दिए स्मिता से शादी की थी. लेकिन स्मिता की मौत के बाद नादिरा और राज फिर एक हो गए थे.

धर्मेंद्र हेमा मालिनी: एक्टर धर्मेंद्र का नाम भी इस लिस्ट में है. धर्मेंद्र की पहली पत्नी प्रकाश कौर हैं और शादीशुदा होते हुए भी एक्टर का धर्मेंद्र से अफेयर था. हालांकि उन्होंने पहली पत्नी को बिना तलाक दिए हुए धर्म बदलकर 1980 में हेमा मालिनी से दूसरी शादी कर ली थी.

गोविंदा रानी मुखर्जी: गोविंदा ने सुनीता आहूजा से शादी की. लेकिन उनसे शादीशुदा होते हुए भी रानी मुखर्जी संग अफेयर की खबरें खूब चर्चा में रही हैं. मीडिया में आई खबरों के मुताबिक गोविंदा ने अपनी पत्नी को धोखा दिया था.

First published on: Feb 01, 2026 07:09 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.