---विज्ञापन---
OTT प्लेटफॉर्म पर धमाल मचाती हैं ये 5 हसीनाएं, फीस जान लगेगा झटका

बॉलीवुड की तमाम ऐसी एक्ट्रेसेस हैं, जो कि सिनेमाघरों से ज्यादा ओटीटी पर अपनी छाप छोड़ रही हैं. इन एक्ट्रेसेस को ओटीटी प्लेटफॉर्म की तमाम शानदार वेब सीरीज में देखा गया है. वहीं, आज हम उन्हीं एक्ट्रेस के बारे में बात करेंगे, जो ओटीटी पर धमाल मचा रही हैं. जानेंगे कि ये हसीनाएं एक सीरीज के लिए कितनी फीस चार्ज करती हैं.

शोभिता धूलिपाला: लिस्ट में पहला नाम शोभिता धूलिपाला का है, जो कि ओटीटी पर काफी पॉपुलर हैं. उन्होंने सीरीज मेड इन हेवन के दोनों सीजन में देखा गया है और एक्ट्रेस ने इस सीरीज के लिए रिपोर्ट्स के मुताबिक 1 करोड़ तक फीस ली है. वहीं उनकी नेटवर्थ 7 से 10 करोड़ रुपये है.

शेफाली शाह: दिल्ली क्राइम में ऑफिसर के रोल में नजर आईं शेफाली शाह ने प्रति एपिसोड 10 से 12 लाख रुपये चार्ज किए हैं.

राधिका आप्टे: एक्ट्रेस राधिका आप्टे ओटीटी क्वीन कही जाती हैं. वह तमाम वेब सीरीज में नजर आ चुकी हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने सेक्रेड गेम्स, घोल, अक्का, द वेडिंग गेस्ट जैसी सीरीज में काम किया है. वह रिपोर्ट्स के मुताबिक 4 करोड़ तक चार्ज करती हैं. एक्ट्रेस कथित तौर पर 66 करोड़ की संपत्ति की मालकिन हैं.

सुष्मिता सेन: सुष्मिता सेन भी बीते काफी वक्त से ओटीटी पर छाई हुई हैं. उन्होंने वेब सीरीज आर्या से एक्टिंग में वापसी की, जो कि जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रही है. इस सीरीज के लिए उन्होंने एक एपिसोड के लिए कथित तौर पर लाखों में फीस चार्ज की थी.

त्रिधा चौधरी: एक्ट्रेस त्रिधा चौधरी वेब सीरीज आश्रम 3 में नजर आईं थी और इस सीरीज से उन्होंने ओटीटी पर धमाल मचा दिया. वह बबीता के रोल में दिखी थीं. एक्ट्रेस ने इस शो के लिए 4 से 10 लाख रुपये प्रति एपिसोड चार्ज किए थे.