Monday, 16 February, 2026

---विज्ञापन---

सस्पेंस और थ्रिल से खचाखच भरी हैं ये 5 शॉर्ट फिल्में, Youtube पर फ्री में देख रहे लोग

अगर आपको ओटीटी पर कुछ खास देखने को नहीं मिल रहा, तो आज हम आपके लिए YouTube पर बिल्कुल फ्री में मौजूद 5 शानदार शॉर्ट फिल्में लेकर आए हैं. सस्पेंस, थ्रिल, इमोशन और ट्विस्ट से भरपूर इन फिल्मों की कहानियां आपका दिन बना देंगी. चलिए इन फिल्मों के बारे में जानते हैं.

Kriti- ‘कृति’ बड़ी ही शानदार शॉर्ट फिल्म है, जिसे शिरीष कुंदर ने लिखा और डायरेक्ट किया है. इसमें मनोज बाजपेयी और राधिका आप्टे लीड रोल में हैं. इस फिल्म को यूट्यूब पर बिल्कुल फ्री में देख सकते हैं. इसकी कहानी मनोज बाजपेयी के किरदार सपन के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे कृति नाम की एक लड़की से प्यार हो जाता है. लेकिन इसके आगे की कहानी देखकर आपका माथा घूम जाएगा.

Chhaju Ke Dahi Bhalle- फिल्म ‘छज्जू के दही भल्ले’ एक यंग कपल की कहानी दिखाती है. फिल्म में डिजिटल डेटिंग जैसे विषय को दिखाया गया है. कॉमेडी, ड्रामा और रोमांस से भरपूर इस फिल्म की कहानी आपको बेहद पसंद आएगी.

The School Bag- इस शॉर्ट फिल्म की कहानी आपको झकझोरकर रख देगी. इसमें पाकिस्तान में रहने वाली एक मां और बेटे के रिश्ते को दिखाया गया है. एक ऐसी कहानी जिसे देखकर हर कोई इमोशनल हो जाता है. इसमें बच्चा अपने जन्मदिन पर नया स्कूल बैग चाहता है, जो उसे मिल जाता है, लेकिन इसके बाद जो होता है उसे देखकर आपका आंखें भर आएंगी.

The Twist- इस फिल्म की कहानी दो स्कूली बच्चो के इर्द-गिर्द घूमती है. स्कूल की सबसे पॉपुलर लड़की एक लड़के से मदद मांगती है. इसके बाद फिल्म में जबरदस्त ट्विस्ट देखने को मिलता है.

Ghar Ki Murgi- इस फिल्म में साक्षी तंवर और अनुराग अरोड़ा लीड रोल में हैं. इसकी कहानी एक ऐसी महिला के इर्द-गिर्द घूमती है, जो घर और परिवार की जिम्मेदारियों में खुद को पूरी तरह भूल जाती है. फिल्म एक सामाजिक संदेश देती है.

First published on: Jan 29, 2026 07:07 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.