Sunday, 18 January, 2026

---विज्ञापन---

Dharmendra समेत इन एक्टर्स की फिल्में भी मौत के बाद हुई रिलीज, एक की मूवी रही सुपरहिट

बॉलीवुड एक्टर धर्मेंद्र का 24 नवंबर 2025 को निधन हो गया था. एक्टर के निधन के बाद से ही पूरी फिल्म इंडस्ट्री में मातम छा गया था. वहीं, उनके निधन के बाद 1 जनवरी 2025 को उनकी आखिरी फिल्म इक्कीस रिलीज हुई. इक्कीस को लेकर ज्यादातर फैंस धर्मेंद्र के लिए एक्साइटेड थे. इस फिल्म ने लोगों को काफी इमोशनल कर दिया. वहीं, धर्मेंद्र के अलावा भी कई ऐसे एक्टर्स हैं जिनकी फिल्में उनकी मौत के बाद रिलीज हुई हैं. तो चलिए जानते हैं इस बारे में.

सुशांत सिंह राजपूत: एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत साल 2020 में 14 जून को हुई थी. वहीं, एक्टर की मौत के बाद उनकी फिल्म दिल बेचारा रिलीज हुई थी, जो कि कोरोना के कारण ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम की गई थी. ओटीटी रिलीज के बाद भी इस फिल्म को लोगों ने खूब पसंद किया था और यह जबरदस्त हिट रही थी.

सतीश कौशिक: एक्टर सतीश कौशिक का निधन मार्च 2023 में हुआ था. वहीं उनके निधन के बाद फिल्म इमरजेंसी 2025 में रिलीज हुई थी.

इरफान खान: इरफान खान बॉलीवुड के शानदार एक्टर थे. उनका साल 2020 में निधन हो गया था. हालांकि एक्टर की मौत के तीन साल बाद उनकी आखिरी मूवी द सॉन्ग ऑफ स्कॉर्पियन्स रिलीज हुई थी.

श्रीदेवी: बॉलीवुड की सुपरस्टार रही श्रीदेवी का निधन 2018 फरवरी में हुआ था और दिसंबर 2018 में फिल्म जीरो रिलीज हुई थी. इस मूवी में श्रीदेवी ने कैमियो रोल किया था.

ऋषि कपूर: ऋषि कपूर का साल 2020 में अप्रैल में निधन हो गया था. वहीं, उनके निधन के बाद उनकी फिल्म शर्माजी की नमकीन 31 मार्च 2022 को ओटीटी पर रिलीज हुई थी.

First published on: Jan 09, 2026 01:19 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.