---विज्ञापन---
2 घंटे 6 मिनट की खौफनाक क्राइम-थ्रिलर फिल्म, मर्डर के बाद सीरियल किलर फैलाता है खौफ

जब भी साउथ इंडियन सिनेमा में मर्डर मिस्ट्री की बात होती है, तो 'रतसासन' जैसी फिल्मों का नाम दिमाग में आता है. लेकिन इसी महीने ओटीटी पर रिलीज हुई तेलुगु फिल्म 'चीकाटिलो' ने डर और सस्पेंस का एक नया स्तर सेट कर दिया है. यह फिल्म एक ऐसे साइको किलर की तलाश के इर्द-गिर्द घूमती है, जो रात के अंधेरे में वार करता है और पुलिस के लिए कोई सुराग नहीं छोड़ता. फिल्म के डार्क विजुअल्स और रोंगटे खड़े कर देने वाला बैकग्राउंड स्कोर इसे साल की सबसे डरावनी क्राइम थ्रिलर बनाता है.

रोंगटे खड़े कर देने वाली कहानी- फिल्म की शुरुआत एक शहर से होती है जहां एक के बाद एक कई महिलाओं की बेरहमी से हत्या कर दी जाती है. किलर का तरीका इतना क्रूर है कि पुलिस विभाग में हड़कंप मच जाता है. फिल्म का सस्पेंस इस बात पर टिका है कि आखिर वह किलर कौन है और वह सिर्फ महिलाओं को ही निशाना क्यों बना रहा है.

सस्पेंस और ट्विस्ट का महाडोज- इस फिल्म का क्लाइमेक्स इतना अनएक्सपेक्टेड है कि दर्शक दंग रह जाते हैं. फिल्म में हर किरदार पर शक की सुई घूमती है, लेकिन असली कातिल का चेहरा जब सामने आता है, तो वह किसी के भी अनुमान से परे होता है.

डार्क सिनेमैटोग्राफी और म्यूजिक- फिल्म का नाम 'चीकाटिलो इसके फिल्मांकन के साथ पूरा न्याय करता है. फिल्म के ज्यादातर हिस्से कम रोशनी में शूट किए गए हैं, जो एक निरंतर डर और बेचैनी का अहसास कराते हैं. इसका म्यूजिक सस्पेंस को और अधिक गहरा बना देता है.

दमदार एक्टिंग- फिल्म में मुख्य भूमिका निभाने वाले कलाकारों ने अपनी अदाकारी से जान फूंक दी है. विशेष रूप से जांच अधिकारी (Investigating Officer) के किरदार में नजर आए अभिनेता की काफी तारीफ हो रही है, जिसने एक टूटे हुए और हताश पुलिस वाले की भूमिका को बखूबी निभाया है.

ओटीटी पर कहां देखें?- यह तेलुगु क्राइम थ्रिलर प्राइम वीडियो पर पर उपलब्ध है. अगर आप असली सस्पेंस और मर्डर मिस्ट्री के शौकीन हैं, तो यह फिल्म आपकी लिस्ट में सबसे ऊपर होनी चाहिए. इसकी कहानी काफी जबरदस्त है.