TrendingEntertainment NewsBollywood NewsLatest NewsTrending News

---Advertisement---

Photos: सोनाक्षी सिन्हा ने समुंद्र किनारे की मस्ती, सोशल मीडिया का बढ़ा तापमान

मुंबई। बॉलीवुड की दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा ने अपने बोल्ड लुक से लोगों को दीवाना बना रखा है। मशहूर अदाकारा आजकल मालदीव में छुट्टियां बिता रही हैं। बीते दिन मालदीव में हॉलिडे एन्जॉय करते हुए सोनाक्षी ने कई फोटोज शेयर की थीं। इसके अलावा वो अपनी हर अपडेट सोशल मीडिया पर साझा कर रही हैं। […]

मुंबई। बॉलीवुड की दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा ने अपने बोल्ड लुक से लोगों को दीवाना बना रखा है। मशहूर अदाकारा आजकल मालदीव में छुट्टियां बिता रही हैं। बीते दिन मालदीव में हॉलिडे एन्जॉय करते हुए सोनाक्षी ने कई फोटोज शेयर की थीं। इसके अलावा वो अपनी हर अपडेट सोशल मीडिया पर साझा कर रही हैं। सोनाक्षी ने अपने ऑफिशियल इंस्टा हैंडल पर स्टनिंग फोटोज की एक सीरीज अपलोड की है, जिसमें वो कातिलाना अंदाज में नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों में अदाकारा ब्लू कलर का बहुत ही अट्रैक्टिव को-ऑर्ड पहने हुए दिखाई दे रही हैं। जैसा कि आप देख सकते हैं, हरे रंग के प्लाज़ो और लॉन्ग जैकेट के साथ ब्रालेट फिरोज़ी क्रॉप टॉप पहने हुए सोनाक्षी बला की खूबसूरत लग रही हैं। बता दें कि इन फोटोज में सोनाक्षी सिन्हा की फ्लॉलेस ब्यूटी और गजब की अदाएं किसी को भी अपना कायल बना सकती हैं। सोनाक्षी ने अपने इस पोस्ट पर कैप्शन में लिखा, 'जहां ब्लू है वहां ग्रीन है, एक शानदार अनुभव'। इतना ही नहीं एक्ट्रेस के इस लुक के लिए फैंस कमेंट में 'ब्यूटी क्वीन' और 'गॉर्जियस' लिखकर भेज रहे हैं। आखिर में बता दें कि परफेक्ट समर मेकअप और खुली हुई ज़ुल्फ़ों में सोनाक्षी सिन्हा इंटरनेट का तापमान बढ़ा रही हैं। बरहाल अदाकारा मालदीव में समुंद्र किनारे खूब मस्ती कर रही हैं।

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.