---विज्ञापन---

Kajol Latest Pics: ब्लैक सूट में कमाल की लग रही हैं काजोल, देखें खूबसूरत तस्वीरें

Kajol Latest Pics: बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘सलाम वेंकी’ (salaam venky) को लेकर सुर्खियों में हैं। उनकी यह फिल्म 9 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। काजोल सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपनी लेटेस्ट तस्वीरें वीडियोज फैंस के बीच शेयर करती रहती हैं। इसी बीच उन्होंने […]

Kajol Latest Pics: बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘सलाम वेंकी’ (salaam venky) को लेकर सुर्खियों में हैं। उनकी यह फिल्म 9 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। काजोल सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपनी लेटेस्ट तस्वीरें वीडियोज फैंस के बीच शेयर करती रहती हैं। इसी बीच उन्होंने अपनी लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं। जिसे फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। इन तस्वीरों में काजोल काफी खूबसूरत लग रही हैं।

और पढ़िएBhumi Pednekar Latest Photos: ब्लैक साड़ी में भूमि पेडनेकर का दिखा बोल्ड अंदाज, नजरें हटाना मुश्किल

काजोल इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘सलाम वेंकी’ को लेकर चर्चा में हैं। एक्ट्रेस अपनी फिल्म का जमकर प्रमोशन कर रही हैं। इस फिल्म में वो एक बीमार बेटे की मां का रोल निभा रही हैं।

एक्ट्रेस की ‘सलाम वेंकी’ इमोशनल ड्रामा है, जिसमें जिंदगी की चुनौतियों को बताया गया है। फैंस भी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

काजोल ने सोशल मीडिया पर जो तस्वीरें शेयर की हैं, उनमें वे काफी अच्छे मूड में नजर आ रही हैं। वे खिलखिलाकर शूट को एंजॉय करती दिख रही हैं। उनकी तस्वीरों को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं और जमकर प्यार बरसा रहे हैं।

अदाकारा ने फोटोशूट के लिए ब्लैक हैवी सूट कैरी किया है। साथ ही ब्लैक पर गोल्डन एम्ब्रोइडरी वाला सूट उनके लुक में चार चांद लगा रहा है। इसके अलावा काजोल ने बन के साथ लाल गुलाब भी लगा रखे हैं।

काजोल ने इन तस्वीरों को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है- ‘अगर आप उन्हें यकीन नहीं दिला पा रहे हैं तो उन्हें ‘भ्रमित कर दें। #SalaamVenky

‘सलाम वेंकी’ एक्ट्रेस ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर लाल ड्रेस में तस्वीरें शेयर की थी। इन तस्वीरों को भी फैंस से काफी प्यार मिला था। अदाकारा द्वारा ये तस्वीरें शेयर करने के कुछ देर बाद ही कमेंट और लाइक के बाढ़ आ गए।

और पढ़िएChitrangada Singh Photos: चित्रांगदा सिंह ने लगाया हुस्न का तड़का, फिटनेस के दीवाने हुए फैंस

 

इस तस्वीर में काजोल रेड कलर की लहंगा पहनी हुई नजर आ रही हैं। इस तस्वीर में काजोल बेहद ही प्यारी लग रही हैं।

बहरहाल काजोल इन दिनों अपनी फिल्म ‘सलाम वेंकी’ के प्रमोशन में व्यस्त हैं। एक्ट्रेस को अपनी फिल्म से काफी उम्मीदे हैं। अब देखना यह होगा कि उनकी इस फिल्म को लोगों से कितना प्यार मिलता है।

 

और पढ़िए  फोटो गैलरी से जुड़ी ख़बरें

First published on: Nov 27, 2022 06:36 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.