TrendingEntertainment NewsBollywood NewsLatest NewsTrending News

---Advertisement---

Deepika Ranveer Kiss: रैंप पर दीपिका पादुकोण ने पति रणवीर को किया किस, तस्वीरें हुई वायरल

Deepika Ranveer Kiss: बॉलीवुड की मस्तानी और बाजीराव की जोड़ी यानी रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) फिल्मी जगत की सुपरहिट जोड़ियों में से एक है। हर कोई इस जोड़ी का दीवाना है। उन्हें साथ में देखने का मौका मिले, तो मानों फैंस की लॉटरी लग जाती है। ऐसा ही कुछ शुक्रवार […]

Deepika Ranveer Kiss: बॉलीवुड की मस्तानी और बाजीराव की जोड़ी यानी रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) फिल्मी जगत की सुपरहिट जोड़ियों में से एक है। हर कोई इस जोड़ी का दीवाना है। उन्हें साथ में देखने का मौका मिले, तो मानों फैंस की लॉटरी लग जाती है। ऐसा ही कुछ शुक्रवार की शाम को हुआ।दरअसल, बॉलीवुड के फेमस डिजाइनर मनीष मल्होत्रा (Manish Malhotra) के फैशन शो में ये जोड़ी एक साथ नजर आई। इस दौरान दोनों ने शादी के बाद पहली बार रैंप वॉक किया।   और पढ़िए – प्रेग्नेंट आलिया भट्ट ने पैंट-सूट में कराया फोटोशूट, नहीं दिखा बेबी बंप   ये कपल बेहद स्टाइलिश अंदाज में रैंप पर उतरा। सोशल मीडिया पर दोनों की कई तस्वीरें वायरल हो रही है। मनीष मल्होत्रा (Manish Malhotra) ने शुक्रवार 29 जुलाई को मिजवान फैशन शो 2022 (The Mijwan Couture Show 2022) का आयोजन किया। जिसके कई फिल्मी सितारें पहुंचे थे, लेकिन इस शो के शोस्टॉपर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) बने थे। इस दौरान दोनों रॉयल लुक में नजर आए। दीपिका ने मनीष मल्होत्रा का बनाया जबरदस्त लहंगा पहना था। खूबसूरत डिटेल्स और डिजाइन के साथ बना यह लहंगा शानदार था. इसे पहनकर दीपिका की रैंप वॉक किया। रणवीर सिंह ब्लैक एंड व्हाइट शेरवानी में नजर आए।   और पढ़िए – मौनी रॉय ने टू पीस में फ्लॉन्ट की हद से ज्यादा बोल्डनेस, देख फैंस हुए मदहोश
रणवीर ने ब्लैक कलर के कुर्ते और पायजामे के साथ बेहद खूबसूरत व्हाइट एम्ब्रोडिएरी वाला कोट पहना था। इस लुक को ओऔर भी शानमदार बनाने के लिए रणवीर ने फ्रिल्स वाले ब्लैक स्टाइलिश शूज पहने थे। रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने रॉयल अंदाज में रैंप वॉक किया। इसके साथ दोनों रोमांटिक होते भी नजर आए। दीपिका ने रणवीर को गाल पर Kiss किया तो वहीं रणवीर ने भी उन्हें Kiss किया। शो स्टॉपर रहे दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह हर तरफ छाए हुए हैं। और पढ़िए –  फोटो गैलरी से जुड़ी ख़बरें   Click Here –  News 24 APP अभी download करें

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.