---विज्ञापन---

Bipasha Basu Baby Shower Pics: सामने आई बिपाशा बसु के बेबी शॉवर की खूबसूरत तस्वीरें, केक काटकर मनाया जश्न

Bipasha Basu Baby Shower Pics: बिपाशा बसु (Bipasha Basu) और करण सिंह ग्रोवर (Karan Singh Grover) जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं। इन दिनों एक्ट्रेस बिपाशा बसु अपने प्रेग्नेंसी फेज का आनंद उठा रही हैं। अब हाल ही में बिपाशा बसु के बेबी शॉवर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। ये […]

Bipasha Baby Shower Pics
Bipasha Baby Shower Pics

Bipasha Basu Baby Shower Pics: बिपाशा बसु (Bipasha Basu) और करण सिंह ग्रोवर (Karan Singh Grover) जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं। इन दिनों एक्ट्रेस बिपाशा बसु अपने प्रेग्नेंसी फेज का आनंद उठा रही हैं। अब हाल ही में बिपाशा बसु के बेबी शॉवर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं।

ये तस्वीरें आज यानि 23 सितंबर को ही मुंबई में हुई बिपाशा बसु की गोदभराई रस्म की हैं, जिनमें बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर बेहद खुश नजर आ रहे हैं।

यहाँ पढ़िए – Monalisa Latest Photo: मोनालिसा ने की बोल्डनेस की सारी हदें पार, दिखा दिलकश अंदाज

Bipasha Basu Baby Shower Pics

ये फंक्शन मुंबई के मॉल में प्राइवेट तरीके से आयोजित किया गया था, जहां सिर्फ बिपाशा और करण का परिवार, उनके रिश्तेदार और करीबी दोस्त ही शामिल हुए।

Bipasha Basu Baby Shower Pics

इन तस्वीरों में बिपाशा को लाइट पिंक कलर का थाई-हाई स्लिट गाउन पहने देखा जा रहा है, जिसमें वो बेहद गॉर्जियस लग रही हैं। तो वहीं, करण सिंह ग्रोवर ब्लू सूट में किसी चार्मिंग प्रिंस से कम नहीं दिख रहे हैं।

Bipasha Basu Baby Shower Pics

जल्द माता-पिता बनने वाले बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने बेबी शॉवर की रस्म को केक काट कर पूरा किया और एक-दूजे को प्यार से खिलाया।

Bipasha Basu Baby Shower Pics

बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने बीते 16 अगस्त को ही एक खास पोस्ट शेयर कर गुड न्यूज दी थी कि बिपाशा प्रेग्नेंट हैं और जल्द ही वो दो से तीन होने वाले हैं।

Bipasha Basu Baby Shower Pics

बता दें कि बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने 30 अप्रैल साल 2016 में शादी रचाई थी, जिसके बाद अब दोनों पहले बच्चे के पेरेंट बनने के लिए काफी एक्साइटेड हैं।

यहाँ पढ़िए – Akshara Singh Video: अक्षरा सिंह ने सूट पहन बरपाया कहर, लोगों की थमी सांसें

Bipasha Basu Baby Shower Pics

बताते चलें कि इस कपल ने साल 2015 में हॉरर फिल्म अलोन (Alone) में एक साथ काम किया था, जिसके बाद दोनों को प्यार हुआ और एक साल एक दूसरे को डेट करने के बाद इन दोनों ने शादी करने का फैसला किया था।

यहाँ पढ़िए –  फोटो गैलरी से जुड़ी ख़बरें

Click Here –  News 24 APP अभी download करें

First published on: Sep 23, 2022 08:14 PM