TrendingEntertainment NewsBollywood NewsLatest NewsTrending News

---Advertisement---

आलिया भट्ट का व्हाइट लुक में दिखा दिलकश अंदाज

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) शादी के बाद से लगातार सुर्खियों में हैं। हाल ही में आलिया भट्ट मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आई थी। दरअसल, बीते दिनों एक्ट्रेस कतर पहुंची थी, जिसकी एक झलक उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की। आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ज्वैलरी एग्जीबिशन का उद्घाटन करने कतर गई हुई हैं। […]

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) शादी के बाद से लगातार सुर्खियों में हैं। हाल ही में आलिया भट्ट मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आई थी। दरअसल, बीते दिनों एक्ट्रेस कतर पहुंची थी, जिसकी एक झलक उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की। आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ज्वैलरी एग्जीबिशन का उद्घाटन करने कतर गई हुई हैं। एक्ट्रेस ने इस दौरान दोहा कतर से एग्जिवीश की कई तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में वह ओवर ऑल व्हाइट आउटफिट में दिखाई दे रही हैं। इस नए लुक में कमाल की लग रही हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए आलिया भट्ट ने लिखा, कुछ फ्रेंच फ्राइज़ और पोहा के साथ...दोहा में एक खूबसूरत दिन। इसी के साथ उन्होंने आगे लिखा, DJWE 2022 का उद्घाटन करना और बेहतरीन ज्वेलरी और घड़ियों का अनुभव करना सम्मान की बात है। एक्ट्रेस ने व्हाइट कलर का लॉन्ग कोट पहना था जिसके साथ व्हाइट कलर का ही ट्राउज़र कैरी किया था।
बात करें अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की तो आलिया भट्ट फिल्म ब्रह्मास्त्र में रणबीर कपूर के साथ नजर आने वाली हैं। इसके अलावा आलिया भट्ट रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में भी दिखाई देने वाली हैं।    

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.