-विज्ञापन-

आलिया भट्ट का व्हाइट लुक में दिखा दिलकश अंदाज

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) शादी के बाद से लगातार सुर्खियों में हैं। हाल ही में आलिया भट्ट मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आई थी।

दरअसल, बीते दिनों एक्ट्रेस कतर पहुंची थी, जिसकी एक झलक उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की। आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ज्वैलरी एग्जीबिशन का उद्घाटन करने कतर गई हुई हैं।

एक्ट्रेस ने इस दौरान दोहा कतर से एग्जिवीश की कई तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में वह ओवर ऑल व्हाइट आउटफिट में दिखाई दे रही हैं।

इस नए लुक में कमाल की लग रही हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए आलिया भट्ट ने लिखा, कुछ फ्रेंच फ्राइज़ और पोहा के साथ…दोहा में एक खूबसूरत दिन।

इसी के साथ उन्होंने आगे लिखा, DJWE 2022 का उद्घाटन करना और बेहतरीन ज्वेलरी और घड़ियों का अनुभव करना सम्मान की बात है।

एक्ट्रेस ने व्हाइट कलर का लॉन्ग कोट पहना था जिसके साथ व्हाइट कलर का ही ट्राउज़र कैरी किया था।

बात करें अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की तो आलिया भट्ट फिल्म ब्रह्मास्त्र में रणबीर कपूर के साथ नजर आने वाली हैं। इसके अलावा आलिया भट्ट रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में भी दिखाई देने वाली हैं।

 

 

Latest

Don't miss

Anupama Upcoming Twist: क्या अनुज करेगा अनुपमा से रिश्ता खत्म ? छोटी अनु करेगी माया का पर्दाफाश

Anupama Upcoming Twist: सीरियल अनुपमा की पॉपुलेरिटी लगातार बनी हुई है। इसी को ध्यान में रखते हुए मेकर्स हर वह कोशिश में लगे हुए...

Uorfi Javed: जालीदार ड्रेस से उर्फी जावेद ने ढका बदन, जानिए क्यों कहा -मुझे चुटकी काटो !

Uorfi Javed: उर्फी जावेद इंटरनेट सेंसेशन हैं। आए दिन वे अपने लुक से तहलका मचा देती हैं। उर्फी जावेद अपने फैंस के लिए आए...

Priyanka Chopra: अब प्रियंका चोपड़ा की मैनेजर ने भी तोड़ी चुप्पी, इंडस्ट्री के बारे में कही बड़ी बात

Priyanka Chopra: पिछले कुछ वक्त से प्रियंका चोपड़ा ट्रेंड में हैं। दरअसल हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने एक इंटरव्यू के दौरान बॉलीवुड से...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here