TrendingKBC 16Bigg Boss 18

---Advertisement---

OTT पर देखें ये 5 कॉमेडी थ्रिलर मूवीज, सस्पेंस के साथ मिलेगा कॉमेडी का डबल डोज

OTT Thriller Comedy Movies: ओटीटी पर इन पांच कॉमेडी थ्रिलर मूवीज देखकर आप भी अपना स्ट्रेस भूल जाएंगे। सोनाक्षी सिन्हा से लेकर श्रद्धा कपूर की ये मूवीज आपके मूड को फ्रेश कर देंगी।

OTT Thriller Comedy Movies: ओटीटी पर मूवीज देखने का चलन बढ़ चुका है। एक से बढ़कर एक मूवीज ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होती हैं। स्ट्रेस और टेंशन से भरी जिंदगी से अगर आप भी ब्रेक लेना चाहते हैं तो हम आपके लिए सस्पेंस से भरपूर कॉमेडी मूवीज लेकर आए हैं। इन्हें देखकर आपका ऑफिस वर्क लोड छू-मंतर हो जाएगा। सारा अली खान से लेकर श्रद्धा कपूर की फिल्में देख आप भी अपनी हंसी पर कंट्रोल नहीं कर पाएंगे। आइए आपको बताते हैं इस लिस्ट में कौन-कौन सी मूवीज शामिल हैं।

स्त्री 2

श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव स्टारर 'स्त्री 2' बॉक्स ऑफिस पर सारे रिकॉर्ड तोड़ चुकी है। अब इसे ओटीटी पर भी स्ट्रीम कर दिया गया है। इस कॉमेडी थ्रिलर मूवी को देख आप भी अपनी सारी टेंशन भूल जाएंगे। मूवी को अमर कौशिक ने डायरेक्ट किया है। इसे आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।

काकुडा

सोनाक्षी सिन्हा, रितेश देशमुख और साकिब सलीम की ये मूवी भी आपके स्ट्रेस कम करने में काम आएगी। इसे आप घर पर आराम से बैठकर पॉपकॉर्न खाते हुए एन्जॉय कर सकते हैं। ये भी सस्पेंस से भरपूर एक कॉमेडी मूवी है। इसे आप जी-5 पर देख सकते हैं। यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18: विवियन-चाहत की ‘बाथरूम फाइट’ पर यूट्यूबर ने ली मौज, कहा- आग दोनों तरफ..

मर्डर मुबारक

सारा अली खान और पंकज त्रिपाठी स्टारर मर्डर मुबारक को देखकर आप अपनी सारी टेंशन भूल जाएंगे। इसके मजेदार ट्विस्ट देखकर आप दिमाग चकरा जाएगा। थ्रिल के साथ-साथ इसमें कॉमेडी की डबल डोज मिलेगी। इसे होमी अदजानिया ने डायरेक्ट किया है। सारा और पंकज त्रिपाठी के साथ इसमें विजय वर्मा, करिश्मा कपूर और टिस्का चोपड़ा जैसे कलाकार शामिल हैं। इसे आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।

बैड न्‍यूज

तृप्ति डिमरी, विक्की कौशल और एमी विर्क की ये मूवी भी थ्रिल और कॉमेडी से भरपूर है। यह मूवी हेटेरो पैटर्नल सुपरफेकंडेशन के इर्द-गिर्द घूमती है। इसे देखकर आप मूड फ्रेश हो जाएगा। इस थ्रिलर और कॉमेडी से भरपूर मूवी को आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।

मुंज्या

मुंज्या मूवी भी थ्रिल और कॉमेडी से भरपूर है। इसमें शरवरी वाघ, अभय वर्मा और मोना सिंह मुख्य किरदार में हैं। इसे आदित्य सरपोतदार ने डायरेक्ट किया। सिनेमाघरों में ये 7 जून को रिलीज हुई थी। इसे आप डिज्नी हॉटस्टार पर देख सकते हैं। यह भी पढ़ें: करीना का ये हीरो बनना चाहता था आर्मी ऑफिसर, आज है OTT का किंग; ‘महाराज’ बन जीता दिल

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.