TV Actress Bold Scene On OTT: टीवी सीरीयल में एक्ट्रेसेस को उनके किरदार से पहचान मिलती हैं। अक्सर आपने देखा होगा की टीवी शोज में एक्ट्रेसेस संस्कारी बहुओं का रोल भिताती है जिसे काफी पसंद किया जाता है और फैंस उन्हें इसी अंदाज में पसंद करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये एक्ट्रेसेस ओटीटी पर अपने हुस्न का जादू चला चुकी हैं। वहीं आज हम आपको उन एक्ट्रेसेस के बारे में बताएंगे जो ओटीटी पर बोल्ड सीन दे चुकी हैं।
हिना खान (Hina Khan)
हिना खान (Hina Khan) का नाम हर तरफ छाया हुआ है। हिना खान पहली दफा ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ टीवी सीरीयल में नजर आई थी और इसी शो से उनकी फैन फॉलोइंग में इजाफा हुआ। इस सीरीयल में उन्होंने संस्कारी बहू का रोल निभाई थी। वहीं वो फिल्म ‘हैक्ड’ में पहली बार दिखी थी जिसमें एक्ट्रेस ने बोल्ड सीन से सोशल मीडिया का तापमान बढ़ा दिया था। इसके साथ ही वो ‘डैमेज्ड 2’ में भी फैंस की नींदें उड़ती हुई नजर आई थी।
यहाँ पढ़िए – Ananya Panday OTT Debut: ओटीटी पर डेब्यू के लिए तैयार अनन्या पांडे, इस सीरीज में आएंगी नजर
त्रिधा चौधरी (Tridha Choudhary)
त्रिधा चौधरी (Tridha Choudhary) आज लाखों लोगों के दिलों पर राज कर रही हैं। त्रिधा चौधरी सबसे पहले टीवी सीरीयल ‘दहलीज’ में नजर आई थी और उन्होंने इस सीरीयल में एक संस्कारी बहू का किरदार निभाया था। इसमें उनकी एक्टिंग को काफी पसंद किया गया और वो ‘आश्रम’ वेबसीरीज में नजर आई जिसमें उन्होंने बॉबी देओल (Bobby Deol) संग जमकर बोल्ड सीन दिए जिसे देखकर फैंस की आंखें फटी रह गई।
श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari)
श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari) को आज किसी पहचान की जरूरत नहीं हैं। एक्ट्रेस सबसे पहले ‘कसौटी जिंदगी की’ में नजर आई थी और वो अपने पहले ही शो से रातों-रात स्टार बन गई। इस शो में उन्होंने संस्कारी बहू का रोल निभाया जिसमें उन्हें काफी पसंद किया गया लेकिन क्या आप जानते हैं कि वो भी एक वेब सीरीज में नजर आ चुकी हैं। श्वेता तिवारी ऑल्ट बालाजी की सीरीज ‘हम तुम एंड देम’ में आई थी जिसमें उन्होंने अक्षय ऑबरोय के साथ बोल्ड सीन दिए थे।
शमा सिकंदर (Shama Sikander)
निया शर्मा (Nia Sharma)
निया शर्मा (Nia Sharma) छोटे पर्दे की बड़ी एक्ट्रेस हैं। निया शर्मा को ‘एक हजारों में मेरी बहना’ से पहचान मिली। इस शो के बाद वो कई शोज में नजर आई और फिर ओटीटी की वेब सीरीज ‘ट्विस्टेड’ और ‘जमाई राजा 2.0’ में नजर आई। इन दोनों वेब सीरीज में उन्होंने कयामत ढा दी और अपने बोल्ड सीन से लोगों को अपना दीवाना बना दिया। निया शर्मा को फैंस स्क्रीन पर देखकर काफी एक्साइटेड नजर आते हैं।
यहाँ पढ़िए – Koffee With Karan 7 Finale Promo: डेविड धवन को डेट कर रहे थे करण जौहर? सवालों में बुरे फंसे होस्ट
संजीदा शेख (Sanjeeda Sheikh)
संजीदा शेख (Sanjeeda Sheikh) को कौन नहीं जानता जिन्होंने टीवी शोज में अपने किरदार से लोगों का दिल जीता हैं लेकिन वो भी अपना जलवा ओटीटी पर दिखा चुकी हैं। संजीदा शेख पहली बार ‘क्या होगा निम्मो का’ टीवी सीरीयल में दिखी और पहले ही शो से वो छा गई। इसके बाद ‘तैश’ और ‘गहराइयां’ जैसी फिल्मों में नजर आई जिसमें उन्होंने बोल्ड सीन देकर सभी को चौंका दिया था।
यहाँ पढ़िए – OTT से जुड़ी ख़बरें