कौन हैं Nikita Luther? जो बनीं The Traitors की दूसरी विनर, नेटवर्थ सुन उड़ेंगे होश
Photo Credit- Instagram
The Traitors Winner Nikita Luther: करण जौहर का शो 'द ट्रेटर्स' सुर्खियों में छाया हुआ है। शो को फाइनली विनर भी मिल गए हैं। उर्फी जावेद और निकिता लूथर दोनों शो के विनर बन गए हैं। जहां उर्फी ने अपनी सूझ-बूझ से शो के लास्ट तक अपनी जगह बनाई। वहीं निकिता ने भी अपनी स्ट्रेटजी के दम पर इस शो का टाइटल जीत लिया। अब आप भी सोच रहे होंगे कि आखिर निकिता लूथर कौन हैं? तो चलिए आज हम आपको उनके बारे में सब बताते हैं। आइए निकिता की नेटवर्थ से लेकर उनके प्रोफेशनल वर्क तक के बारे में जानते हैं।
यह भी पढ़ें: उर्फी जावेद की किन 5 खूबियों ने बनाया The Traitor का विनर, प्राइज मनी से क्यों कटे 30 लाख?
भारत की सक्सेसफुल महिला पोकर खिलाड़ी
निकिता लूथर रियल लाइफ में भारत की सबसे सक्सेसफुल महिला पोकर खिलाड़ी हैं। उन्होंने अपने टैलेंट के दम पर अपनी पहचान बनाई है। उन्होंने साल 2018 में वर्ल्ड सीरीज ऑफ पोकर में ब्रेसलेट जीता है। वहीं फिलहाल वो भारत में पोकर चैंपियनशिप के 'सुपर बाउल' और पोकर स्पोर्ट्स लीग की सीओओ हैं। जो बाकी के खिलाड़ियों का मार्गदर्शन कर रही हैं।
इन अवॉर्ड्स को किया अपने नाम
बता दें निकिता का जन्म एक आर्मी फैमिली में हुआ। दिल्ली में पली-बढ़ी निकिता ने संस्कृत स्कूल से पढ़ाई की। इसके बाद दिल्ली यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की है। इसके बाद पोकर में उनका झुकाव ज्यादा दिखने लगा जिसके बाद निकिता ने प्रोफेशनल लेवल पर पोकर खेलना शुरू कर दिया। निकिता ने इस गेम में पहला अवॉर्ड साल 2015 में गोवा में जीता था। वहीं इसके बाद निकिता 2017 में मकाऊ पोकर कप टीम इवेंट में जीतने वाली पहली महिला बनीं। इसके बाद साल 2018 में उन्होंने वर्ल्ड सीरीज ऑफ पोकर में अपने करियर का पहला ब्रेसलेट अपने नाम किया।
निकिता की नेटवर्थ कितनी?
डीएनए की रिपोर्ट के अनुसार निकिता 5 से 7 करोड़ की संपत्ति की इकलौती मालकिन हैं। उन्होंने इस संपत्ति को पोकर खेलकर कमाया है। निकिता की लाइव पोकर कमाई 4-5 करोड़ के बीच है। अब करण जौहर के शो को जीतने के बाद उनके फैंस सोशल मीडिया पर उन्हें बधाई दे रहे हैं।
यह भी पढ़ें: ‘मैं जीत गया…’, The Traitors हारने के बाद Purav Jha का पोस्ट वायरल; रोते हुए फोटोज की शेयर
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world
on News24. Follow News24 and Download our - News24
Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google
News.