Gullak Season 5: पॉपुलर फैमिली ड्रामा वेब सीरीज़ 'गुल्लक' एक बार फिर चर्चा में है. इस बार वजह है, इसके पांचवें सीजन का कथित तौर पर लीक हुआ टीजर. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है, कि ये 'गुल्लक' सीजन 5 का टीजर है. हालांकि, इसे लेकर अभी तक मेकर्स या प्लेटफॉर्म की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन वीडियो सामने आने के बाद फैंस के बीच एक्साइटमेंट काफी बढ़ गई है.

दरअसल, मिडिल क्लास फैमिली की छोटी-छोटी खुशियों और परेशानियों को बेहद दिलचस्प तरीके से दिखाने वाली ये सीरीज़ लंबे समय से दर्शकों की पसंदीदा रही है. यही वजह है, कि जैसे ही नए सीजन से जुड़ा कोई भी अपडेट सामने आता है, वो तुरंत वायरल हो जाता है. सामने आए इस वीडियो को देखकर कई फैंस ये भी कह रहे हैं, कि ये तो वाकई सरप्राइज है.

---विज्ञापन---

कब आएगा 'गुल्लक' का नया सीजन?

फिलहाल मेकर्स ने 'गुल्लक'सीजन 5 की सटीक रिलीज डेट का ऐलान नहीं किया है, लेकिन वीडियो में दिख रहे मंथ के हिसाब से ये जून में आ सकती है, क्योंकि रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये सीरीज 2026 में ही ओटीटी पर रिलीज होनी है. बताया जा रहा है, कि शो की शूटिंग चल रही है, और पूरी स्टार कास्ट एक बार फिर इस पॉपुलर कहानी को आगे बढ़ाने में जुटी हुई है. पोस्ट प्रोडक्शन पूरा होने के बाद जल्द ही रिलीज डेट का ऑफीशियल ऐलान भी किया जा सकता है.

---विज्ञापन---

The Viral Fever (TVF) के बैनर तले बनी इस सीरीज को प्रोड्यूसर श्रेयांश पांडे ने तैयार किया है. शो की कहानी मिश्रा परिवार के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसमें पिता संतोष, मां शांति और उनके दो बेटे अन्नू और अमन की जिंदगी दिखाई जाती है.

सीरीज में संतोष मिश्रा का किरदार जमील खान निभाते हैं, जबकि शांति मिश्रा के रोल में गीतांजलि कुलकर्णी नजर आती हैं. वहीं, अन्नू और अमन की भूमिका में वैभव राज गुप्ता और हर्ष मयार दिखाई देते हैं. इन किरदारों की आपसी नोकझोंक, परिवार की जिम्मेदारियां और भावनात्मक पल ही इस शो की असली ताकत है.

नए घर में नई चुनौतियां

रिपोर्ट्स के मुताबिक, पांचवें सीजन की कहानी वहीं से आगे बढ़ेगी जहां चौथा सीजन खत्म हुआ था. पिछले सीजन में संतोष मिश्रा पुराने घर को बेचकर नए अपार्टमेंट में शिफ्ट होने का फैसला लेते हैं. ऐसे में नए घर में परिवार का एडजस्टमेंट, बदलते रिश्ते और बच्चों की जिंदगी में आने वाले नए मोड़ इस सीजन की कहानी का मुख्य हिस्सा हो सकते हैं.