Prime Video Trending Movies and Web Series: ओटीटी का क्रेज आए दिन बढ़ता दिखाई दे रहा है। लोग घर में रहकर ही एन्जॉय करना चाहते हैं। आज हम आपके लिए प्राइम वीडियो पर ट्रेंड हो रहीं फिल्में और वेब सीरीज लेकर आए हैं। अगर आपने अभी तक ये फिल्में और सीरीज नहीं देखी हैं तो इन्हें अपनी वॉच लिस्ट में ऐड कर सकते हैं। साथ ही किसी भी फ्री टाइम में आप इन मूवीज और सीरीज का मजा ले सकते हैं। आइए आपको भी बताते हैं लिस्ट में कौन-कौन सी मूवीज और सीरीज शामिल हैं?
अभिषेक बच्चन की 'आई वॉन्ट टू टॉक' को भी प्राइम पर दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। थिएटर में फ्लॉप होने के बाद ओटीटी पर आते ही ये मूवी छा गई। इसकी कहानी एक कैंसर पेशेंट के इर्द-गिर्द घूमती है। इसमें अभिषेक के साथ जॉनी लीवर ने भी अपने किरदार से लोगों का दिल जीता।
मिस यू
साउथ एक्टर सिद्धार्थ की रोमांटिक ड्रामा मूवी भी प्राइम वीडियो पर ट्रेंड कर रही है। इसे आप अपने पार्टनर के साथ बैठकर एन्जॉय कर सकते हैं। इसे एन. राजशेखर ने डायरेक्ट किया है। वहीं मूवी में सिद्धार्थ के साथ-साथ आशिका रंगनाथ भी मुख्य भूमिका में हैं।
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world
on News24. Follow News24 and Download our - News24
Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google
News.