प्राइम वीडियो ने मॉडर्न लव मुंबई का टाइटल ट्रैक ‘मौसम है प्यार’ किया रिलीज
Bollywood News In Hindi: ओटीटी पर कई फिल्में रिलीज हो चुकी है और इसका क्रेज भी बढ़ता जा रहा हैं। वहीं अब अमेजॉन प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video) अपने आने वाले ओरिजिनल सीरीज 'मॉडर्न लव मुंबई' ( Modern Love: Mumbai) के म्यूजिक एल्बम 'मौसम है प्यार' रिलीज कर दिया है जो कि सोशल मीडिया पर आते ही छा गया है। इस एल्बन को लोग काफी पसंद कर रहे है और बार-बार सुन रहे है।
राम संपत, विशाल भारद्वाज, गौरव रैना जैसे जाने माने संगीतकारों के साथ, नील अधिकारी और शंकर एहसान लॉय, निकिता गांधी, सोनू निगम, मेयांग चांग जैसे कई सिंग का नाम इसमे शामिल है। इस दिल छू लेने वाले ट्रैक को निखिल डिसूजा ने शानदार अंदाज में गाया हैं साथ ही उन्होंने इस गाने को कंपोज भी किया हैं जो लोगों के दिलों को छूने के लिए पूरी तरह से तैयार है।
और पढ़िए – Thar Movie Review: हर्षवर्धन पर अनिल कपूर का भरोसा ‘थार’ से पूरा हुआ, बाप-बेटे की बेहतरीन जुगलबंदी
ये एक ऐसा गाना है, जो किसी को भी गुनगुनाने पर मजबूर कर देगा। इस गाने के ओरिजिनल वर्जन के इस भारतीय एडिशन का हर एपिसोड एक अलग कहानी में जीवन डालता है जो न्यूयॉर्क टाइम्स के मॉडर्न लव कॉलम से प्रेरित है। हिंदी सिनेमा के 6 सबसे दमदार सिंगर विशाल भारद्वाज, हंसल मेहता, शोनाली बोस, ध्रुव सहगल, अलंकृता श्रीवास्तव और नुपुर अस्थाना के विजन पेश करती ये 6 कहानियां सपनों के शहर मुंबई के कई बनावट, भागों और चेहरों पर भी रोशनी डालती हैं।
इसमें होने वाला संगीत दिल को छू लेने वाला है। 6 भाग वाली इस सीरीज का निर्देशन विशाल भारद्वाज, शोनाली बोस, ध्रुव सहगल, अलंकृता श्रीवास्तव, हंसल मेहता, नुपुर अस्थाना द्वारा किया जाएगा। मॉडर्न लव मुंबई का प्रीमियर 13 मई को 240 देशों और क्षेत्रों में होने वाला है जिसका फैंस को बेसब्री से इंतजार हैं। वहीं अब देखना है कि ये गाना लोगों को कितना पसंद आता है और सभी सिंगल की आवाज लोगों के दिलों को किस कदर छूती है।
यहाँ पढ़िए - OTT से जुड़ी ख़बरें
Click Here - News 24 APP अभी download करें
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world
on News24. Follow News24 and Download our - News24
Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google
News.