-विज्ञापन-

prime video: कियानू रिव्स और प्रियंका चोपड़ा की फिल्म ‘द मैट्रिक्स रिसरेक्शन्स’ इस दिन होगी रिलीज

मुंबई। कियानू रिव्स (Keanu Reeves) और प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) की धमाकेदार फिल्म ‘द मैट्रिक्स रिसरेक्शन्स’ (The Matrix Resurractions) ने पिछले साल 22 दिसंबर को सिनेमाघरों में धमाल मचा दिया था। इस फिल्म के रिलीज होने के बाद से ही प्रियंका और कियानू के फैंस काफी एक्साइटेड नजर आए थे। हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बहुत ज्यादा कमाल नहीं कर पाई थीं। फिल्म में प्रियंका चोपड़ा ने सती का रोल किया था और वो एक्शन अतवार में नजर दिखाई दी थीं। लेकिन इसी बीच अगर आप ये फिल्म थिएटर में नहीं देख पाए हैं, तो आप इसे अब घर बैठे देख सकते हैं। क्योंकि ‘द मैट्रिक्स रिसरेक्शन्स’ अमेजन प्राइम वीडियो पर 12 मई को रिलीज होने वाली है। वहीं ये फिल्म हिंदी, इंग्लिश के अलावा तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम भाषा में भी आप देख पाएंगे।

 

और पढ़िएआर माधवन के बेटे ने बढ़ाया भारत का मान, प्रियंका चोपड़ा ने बताया-अद्भुत उपलब्धि

 

प्रियंका ने इस फिल्म के बारे में बात करते हुए कहा था कि वो काफी खुश हैं। इसी के साथ उन्होंने ये भी बताया था कि उन्हें कियानू रीव्स के साथ काम कर के काफी अच्छा लगा। वो मूवी स्टार तो हैं लेकिन साथ ही साथ वो काफी विनम्र, अच्छे और जेंटल इंसान हैं। वहीं वो अपने साथ वाले कलाकार को भी बहुत प्रेरित करते हैं। प्रियंका ने बताया था कि वो पहले कियानू के साथ काम करने को लेकर काफी नर्वस थीं, लेकिन कियानू ने उनको अपने साथ खूब कंफर्ट दिया और साथ में उनकी तारीफ भी की। ये बातें बोलने के बाद प्रियंका थोड़ी इमोशनल भी हो गई थीं।

इसी बीच अगर प्रियंका चोपड़ा के वर्कफ्रंट की बात करें तो, हाल ही में उनकी अगली फिल्म ‘इट्स ऑल कमिंग टू मी’ का ऐलान किया गया है। फिल्म वो अमेरिकन एक्टर सैम ह्यूगन के साथ रोमांस करेंगी। इस फिल्म को 10 फरवरी, 2023 को रिलीज किया जाएगा। इसके अलावा अगर बात करें तो प्रियंका चोपड़ा के पास सिटाडेल नाम की एक वेब सीरीज भी है। जिसको देखने के लिए एक्ट्रेस के फैंस अभी से काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं।

यहाँ पढ़िए – बॉलीवुड से  जुड़ी ख़बरें

 

 

 Click here  – News 24 APP अभी download करें

Latest

Don't miss

IPL 2023 Opening Ceremony: तमन्ना और रश्मिका ने लगा दी आग, तो अरिजीत ने लूटी महफिल, यहां देखे IPL की ओपनिंग सेरेमनी

IPL 2023 Opening Ceremony:  इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन की ओपनिंग सेरेमनी काफी शानदार हुई। चार साल के बाद पहली बार आईपीएल की...

The Family Man 3: फैमिली मैन 3 के फैंस के लिए बुरी खबर, रिलीज को लेकर आई बड़ी अपडेट!

The Family Man 3: वेटरन एक्टर मनोज बाजपेयी की ओटीटी की पॉपुलर वेब सीरीज की बात करें तो इसमें द फैमिली मैन का नाम...

Citadel Trailer: ‘सिटाडेल’ के ट्रेलर में प्रियंका चोपड़ा का अंदाज देख फैंस बोले-ये वेब सीरीज तो बवाल…….

Citadel Trailer: बॉलीवुड और हॉलीवुड में अपनी जबरदस्त पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीता है। अभिनेत्री...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here