---विज्ञापन---

Monica O My Darling First Song: ‘मोनिका ओ माय डार्लिंग’ का पहला सॉन्ग ‘Yeh Ek Zindagi’ हुआ रिलीज, देखें वीडियो

Monica O My Darling First Song: राजकुमार राव (Rajkummar Rao) की आने वाली फिल्म ‘मोनिका ओ माय डार्लिंग’ का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं, मेकर्स ने फैंस के अंदर क्रेज को बरकरार रखने के लिए फिल्म का पहला सॉन्ग ‘ये एक जिंदगी’ (Yeh Ek Zindagi) को रिलीज किया है। इस सॉन्ग में […]

Monica O My Darling
Monica O My Darling First Song

Monica O My Darling First Song: राजकुमार राव (Rajkummar Rao) की आने वाली फिल्म ‘मोनिका ओ माय डार्लिंग’ का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं, मेकर्स ने फैंस के अंदर क्रेज को बरकरार रखने के लिए फिल्म का पहला सॉन्ग ‘ये एक जिंदगी’ (Yeh Ek Zindagi) को रिलीज किया है। इस सॉन्ग में हुमा कुरैशी और राजकुमार राव में जबरदस्त कैमस्ट्री देखने को मिल रहा है।

लोगों के बीच छाया गाना

ये एक जिंदगी गाने को सोनी म्यूजिक इंडिया (Sony Music India) यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है। गाना (Yeh Ek Zindagi) में हुमा कुरैशी लाल ड्रेस में कमाल की लग रही है और उनके अदाओं को देख फैंस अपना दिल हारने पर मजबूर हो रहे हैं। हुमा कुरैसी का यह अंदाज कमाल का लग रहा है। वहीं, एक्ट्रेस राजकुमार राव भी हुमा के साथ नाचते नजर आ रहे हैं। इस गाने को लोगों की ओर अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। अभी तक इस गाने का व्यूज  एक मिलियन को पार गया है।

‘मोनिका ओ माय डार्लिंग’ का ट्रेलर

‘मोनिका ओ माई डार्लिंग’ (Monica Oh My Darling) का ट्रेलर भी शानदार है। इसे हाल ही में रिलीज किया गया था ट्रेलर में आप देख सकते है हुमा कुरैशी (Huma Qureshi) राजकुमार राव को अपने जाल में फंसा रही हैं और वो भी उनके जाल में फंसते हुए जा रहे हैं। इसके बाद ट्सकंदर खेर की एंट्री होती है जो राजकुमार को उनकी हत्या करने के लिए कहते है जिससे वो इस जंजाल से बाहर निकल जाए। ट्रेलर काफी दिलचस्प और मजेदार भी है।

एक्शन, ड्रामा और रोमांस से भरपूर है फिल्म

‘मोनिका ओ माय डार्लिंग’ (Monica Oh My Darling) फिल्म में एक्शन, ड्रामा और रोमांस भरपूर देखने को मिल रहा है। फिल्म के ट्रेलर में राधिका आप्टे (Radhika Apte) भी नजर आ रही हैं जो इसे पुलिस अधिकारी की भूमिका निभाती हुई नजर आएंगे और राजकुमार राव के केस को सुलझाएंगी। 2 मिनट 24 सेकंड के ट्रेलर में कॉमेडी भी देखने को मिल रही है जो लोगों को काफी पसंद आ रही है। फिल्म में राजकुमार राव मिस्टर जयंत का किरदार निभा रहे हैं जो मोनिका के जाल से निकलना चाहते है।

11 नवंबर को  रिलीज होगी फिल्म

फिल्म में राजकुमार राव, हुमा कुरैशी, राधिका आप्टे, सिकंदर खेर के साथ-साथ आकांक्षा रंजन कपूर, भगवती पेरुमल, सुकांत गोयल और जैन मैरी खान भी अहम रोल में नजर आएंगे। राजकुमार राव की फिल्म ‘मोनिका ओ माय डार्लिंग’नेटफ्लिक्स (Netflix) पर जारी की जाएगी जो की 11 नवंबर को  रिलीज होगी। ट्रेलर देखकर लग रहा है कि ये फिल्म ओटीटी पर धमाल मचाने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

First published on: Nov 02, 2022 04:53 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.