Wednesday, September 27, 2023
-विज्ञापन-

Bigg Boss OTT 2: बिग बॉस के घर में घुसते ही महेश भट्ट की हो गई फजीहत, लड़कियों के साथ ऐसा करने पर हुए ट्रोल

Bigg Boss OTT 2: बिग बॉस ओटीटी 2 में आए दिन शो में ऐसे ट्विस्ट आ रहे हैं जिनसे शो को लेकर फैंस की दिलचस्पी बढ़ती ही जा रही है।

Bigg Boss OTT 2: बिग बॉस ओटीटी 2 इस समय मोस्ट पॉपुलर शो बना हुआ है। आए दिन शो में ऐसे ट्विस्ट आ रहे हैं जिनसे शो को लेकर फैंस की दिलचस्पी बढ़ती ही जा रही है। हालांकि इस बीच शो या शो के कंटेस्टेंट किसी न किसी चीज की वजह से ट्रोल भी रहे हैं। अब लेटेस्ट एपिसोड में लोग पूजा भट्ट के पापा महेश भट्ट को ट्रोल कर रहे हैं।

पूजा भट्ट से मिलने पहुंचे ‘पापा’ (Bigg Boss OTT 2)

बिग बॉस ओटीटी 2 में इन दिनों फैमिली वीक शो चल रहा है। आए दिन किसी न किसी कंटेस्टेंट का कोई न कोई फैमिली मेंबर घर में एंट्री ले रहा है। इस कड़ी में लेटेस्ट एपिसोड में पूजा भट्ट के पापा महेश भट्ट एंट्री लेते हैं। हालांकि उनको लेकर चर्चाएं कम और ट्रोलिंग ज्यादा हो रही है। बॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर महेश भट्ट भी फैमिली वीक एपिसोड के लिए अपनी बेटी पूजा भट्ट का सपोर्ट करने के लिए रियलिटी शो ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ में पहुंचे। इस बीच मनीषा रानी और बेबिका धुर्वे के साथ उनका बिहेव लोगों को कुछ खास पसंद नहीं आया है और वो उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं। आइए जानते हैं पूरा मामला।

क्यों ट्रोल हो रहे महेश भट्ट ?

महेश भट्ट के घर में एंट्री करने पर मनीषा रानी को उनसे मिलने के लिए दौड़ते हुए देखा जाता है। मनीषा आशीर्वाद लेने के लिए महेश भट्ट के पैर छूती हैं लेकिन इसके बाद महेश भट्ट मनीषा को उठाते है और वह उल्टा मनीषा के पैर छूने लगते हैं हैं। इसके बाद महेश भट्ट उनका कंधा पकड़ते हुए कहते हैं, “कभी तौहीन नहीं करना मेरी उम्र की।” मनीषा इसके बाद महेश भट्ट को एक्साइटमेंट के साथ बताती हैं कि वह उनसे मिलकर बहुत लकी फील कर रही हैं। ये सुनकर महेश भट्ट कहते हैं, “ख़ामोशी में बातचीत करते हैं।”

टचिंग बिहेवियर ने खीचा ध्यान

इसके बाद महेश भट्ट उनके चेहरे को घूरते हुए नजर आए। इसके बाद वो कहते हैं कि, ‘देख नहीं पा रही मेरी आंखों में।’ इसके बाद वह महेश भट्ट मनीषा के सिर को सहलाते रहे और अपने दोनों हाथों से उसके गालों को भी छुआ। इसके बाद महेश भट्ट बेबिका धुर्वे के साथ भी टची नजर आए। जिस पल से वीडियो आया है उसी पल से लोग महेश को उनके टचिंग बिहेवियर के लिए उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं।

Latest

Don't miss

Kaun Banega Crorepati: क्या तेजिंदर कौर बनेंगी सीजन 15 की नई करोड़पति?

Kaun Banega Crorepati: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh...

Divyanka Tripathi Injured: एक हादसे में घायल हुईं दिव्यांका त्रिपाठी, फैंस की बढ़ी टेंशन

Divyanka Tripathi Injured: टीवी जगत का मोस्ट पॉपुलर रियलिटी...

Rahul Dev Birthday: पिता पूर्व कमिश्नर, बेटे ने विलेन बन कमाया नाम, क्राइम लिस्ट देख गिनती जाएंगे भूल

Rahul Dev Birthday: अपने विलेन रूप से लोगों के दिल में दहशत पैदा करने वाले राहुल देव (Rahul Dev) का आज जन्मदिन है। 27...

Kaun Banega Crorepati: क्या तेजिंदर कौर बनेंगी सीजन 15 की नई करोड़पति?

Kaun Banega Crorepati: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) के शो कौन बनेगा करोड़पति सीजन 15 (Kaun Banega Crorepati) को पहला करोड़पति मिल...

Divyanka Tripathi Injured: एक हादसे में घायल हुईं दिव्यांका त्रिपाठी, फैंस की बढ़ी टेंशन

Divyanka Tripathi Injured: टीवी जगत का मोस्ट पॉपुलर रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' का 13वां सीजन इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है। शो...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here