-विज्ञापन-

Lock Upp: सबके सामने सायशा शिंदे और मंदाना करीमी ने एक दूसरे को किया लिप-लॉक किस, होस्ट कंगना रनौत का था ऐसा रिएक्शन

मुंबई। इन दिनों ओटीटी प्लैटफॉर्म पर सिर्फ एक ही शो की चर्चाएं हो रही है। वो शो बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत (Kangana Ranaut) का सबसे कॉन्ट्रोवर्शियल शो ‘लॉक अप’ (Lock Upp) है। इस शो में आए दिन नए-नए ट्विस्ट देखने को मिलते रहते हैं। कभी लॉक अप के अंदर कैदी आपस में झगड़ पड़ते हैं, तो कभी इनके बीच ऐसा प्यार उमड़ पड़ता है जिसपर किसी को यकीन ही नहीं हो पाता। हालांकि अब इन कंटेस्टेंट्स के बीच हालातों ने एक अलग सी ही करवट ली है। अब आप सोच रहे होंगे कि वो कैसे, तो चलिए आपको बताते हैं।

 

 

दरअसल जजमेंट डे पर प्रतियोगियों को होस्ट कंगना रनौत ने एक नया टास्क दिया। टास्क में ब्लू और औरेंज टीमों में बटे प्रत्येक सदस्य को किसी ऐसे व्यक्ति को चुनने के लिए कहा गया जिसे वो ‘किस’ करना चाहते हैं। असल में इस किस में एक स्टैम्प के जरिए सामने वाले के चेहरे पर मुहर लगाना था। ये शो वैसे भी आए दिन कंटेस्टेंट्स के नए-नए खुलासों की वजह से सुर्खियों में बना रहता है। ऐसे में टास्क शुरू करते हुए कंगना ने कहा कि, “प्यार हमेशा एक गहरी छाप छोड़ता है। आज आपको यही करना है ”। इस टासक को शुरू करते हुए अंजलि अरोड़ा ने अपनी ‘किस’ के लिए सायशा शिंदे को चुनते हुए कहा “सबसे प्यारी सायशा है”। वहीं पूनम पांडे ने पायल रोहतगी को चुना। इसी के साथ शिवम शर्मा ने मंदाना करीमी को चुना और उन्हें ‘प्योर सोल’ बताया। लेकिन इस दौरान सबसे शॉकिंग किस रहा है सायशा शिंदे और मंदाना करीमी (Saisha Shinde & Mandana Karimi Lip Lock kiss) का। क्योंकि उन्होंने स्टैम्प लगाने की जगह आपस में ही किस कर लिया।

एक तरफ जहां, सभी कंटेस्टेंट ने एक दूसरे के प्रति अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए उन्हें किस का स्टैम्प लगाया, तो दूसरी ओर सायशा शिंदे ने मंदाना करीमी को कैमरे पर लिप लॉक किस कर दिया। इसके बाद ये बात यही खत्म नहीं हुई बल्कि सायशा ने अपनी फीलिंग्स जाहिर करते हुए कहा कि ‘मंदना उन्हें बहुत अट्रैक्ट करती हैं।’ बता दें कि, सायशा को शो से पहले कंगना रनौत के साथ बद्तमिजी करने की वजह से बाहर कर दिया गया था। लेकिन फिर कुछ दिन बाद सायशा की शो में दोबारा वापसी हुई है और वो कई लोगों की फेवरेट भी बन गई हैं।

Latest

Don't miss

Anupama Upcoming Twist: क्या अनुज करेगा अनुपमा से रिश्ता खत्म ? छोटी अनु करेगी माया का पर्दाफाश

Anupama Upcoming Twist: सीरियल अनुपमा की पॉपुलेरिटी लगातार बनी हुई है। इसी को ध्यान में रखते हुए मेकर्स हर वह कोशिश में लगे हुए...

Uorfi Javed: जालीदार ड्रेस से उर्फी जावेद ने ढका बदन, जानिए क्यों कहा -मुझे चुटकी काटो !

Uorfi Javed: उर्फी जावेद इंटरनेट सेंसेशन हैं। आए दिन वे अपने लुक से तहलका मचा देती हैं। उर्फी जावेद अपने फैंस के लिए आए...

Priyanka Chopra: अब प्रियंका चोपड़ा की मैनेजर ने भी तोड़ी चुप्पी, इंडस्ट्री के बारे में कही बड़ी बात

Priyanka Chopra: पिछले कुछ वक्त से प्रियंका चोपड़ा ट्रेंड में हैं। दरअसल हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने एक इंटरव्यू के दौरान बॉलीवुड से...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here