---विज्ञापन---

Lock Upp: प्रिंस नरूला पर फिदा हुईं आजमा, इस अंदाज में कही दिल की बात

Lock Upp Show: डिजिटल दुनिया में अपने अनोखे कॉन्सेप्ट को लेकर धमाल मचाने वाला शो ‘लॉक अप’ (Lock-Upp) आज हर तरफ छाया हुआ है। बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत (Kangana Ranaut) इस कंट्रोवर्शियल शो (Controversial Show) को होस्ट कर रही हैं। अपने दमदार कंटेंट के कारण यह शो दर्शकों को बांध पाने में सफल हुआ है। […]

Lock Upp Show: डिजिटल दुनिया में अपने अनोखे कॉन्सेप्ट को लेकर धमाल मचाने वाला शो ‘लॉक अप’ (Lock-Upp) आज हर तरफ छाया हुआ है। बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत (Kangana Ranaut) इस कंट्रोवर्शियल शो (Controversial Show) को होस्ट कर रही हैं। अपने दमदार कंटेंट के कारण यह शो दर्शकों को बांध पाने में सफल हुआ है। हाल ही में शो का नया प्रोमो रिलीज किया गया है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

 

आपको बता दें कि इस शो में हाल ही में नए कंटेस्टेंट प्रिंस नरूला की एंट्री हुई है। शो में प्रिंस की एंट्री के बाद से हर दिन एक नया मोड़ देखने को मिलता है। लेटेस्ट प्रोमो में ऐसा नजर आ रहा है कि आजमा, प्रिंस को दिल दे बैठी हैं। जैसा कि वीडियो में देखा जा सकता है कि आजमा मुन्नवर फारुकी से बात करते हुए कहती हैं कि ‘उन्हें पहले प्रिंस सही नहीं लगते थे लेकिन अब वो उनके क्रश बन गए हैं। प्रिंस की तारीफ करते हुए आजमा कहती हैं कि वो काफी हैंडसम हैं।’

 

और पढ़िएLock-Upp Show: मुनव्वर फारुकी ने शेयर किया अपनी मां से जुड़ा सीक्रेट, दर्दनाक किस्सा सुन कंगना रनौत के भी छलके आंसू

 

ये सब सुनने के बाद मुन्नवर उन्हें बताते हैं कि प्रिंस मैरिड हैं। इस पर आजमा कहती हैं कि ‘मैरिड मैन में अलग टाइप का चार्म होता है। शो में देखा जा सकता है कि एक समय में प्रिंस से लड़ने वाली आजमा आजकल उनके तारीफों के पुल बांध रही हैं। इसके अलावा आजमा ने टीवी स्टार के लिए एक रोमांटिक शायरी भी कही। प्रिंस भी आजमा को एक फ्रैंडली हग करते हैं।

शो का यह लेटेस्ट प्रोमो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। फैंस को एक नया लव एंगल देखने को मिल रहा है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि कंगना रनौत की जेल में फिनाले की रेस शुरू हो चुकी है। हाल ही में हुए टिकट टू फिनाले टास्क में शिवम शर्मा ने सबको मात देते हुए यह टास्क जीत लिया। देखना दिलचप्स होगा कि कंगना रनौत के लॉक अप का पहला विनर कौन बनता है।

यहाँ पढ़िए – बॉलीवुड से  जुड़ी ख़बरें

 

 

 Click here  – News 24 APP अभी download करें

First published on: Apr 22, 2022 02:59 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.