Saturday, 20 April, 2024

---विज्ञापन---

Lock UPP: मुनव्वर ने शेयर की बचपन में उनके साथ हुई भयानक घटना, कंगना रनौत का था ऐसा रिएक्शन

मुंबई। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होने वाला रिएलिटी शो ‘लॉकअप’ इन दिनों काफी कॉन्ट्रोवर्शियल होता जा रहा है। वहीं सोशल मीडिया पर हर रोज शो से जुड़े कुछ न कुछ खुलासे भी होते रहते हैं। हालांकि अब कंगना का ये शो जल्द ही बंद होने वाला है। क्योंकि इस शो के फिनाले की घोषणा कर […]

मुंबई। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होने वाला रिएलिटी शो ‘लॉकअप’ इन दिनों काफी कॉन्ट्रोवर्शियल होता जा रहा है। वहीं सोशल मीडिया पर हर रोज शो से जुड़े कुछ न कुछ खुलासे भी होते रहते हैं। हालांकि अब कंगना का ये शो जल्द ही बंद होने वाला है। क्योंकि इस शो के फिनाले की घोषणा कर दी गई है। लेकिन जबसे ऐसा हुआ है, तबसे इस शो को लेकर हर रोज ऐसे-ऐसे राज सामने आ रहे है। जिसने सबसे होश उड़ा कर रख दिए है। कुछ दिन पहले इस शो में कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी ने अपनी मां के बारे में बात करते हुए ये बताया था कि उन्होंने एसिड पीकर आत्महत्या कर ली थी। लेकिन इसी बीच अब मुनव्वर फारूकी ने जो खुलासा किया है, उसे सुनने के बाद तो खुद कंगना रनौत की हालत खराब होती नजर आई है। मुनव्वर ने जिस घटना का जिक्र किया है, उसको याद करते ही उनको सिर में दर्द होने लगता हैं।

 

मुनव्वर फारूकी लॉक-अप के मोस्ट पॉपुलर कंटेस्टेंट में से एक हैं। कभी अंजलि आरोड़ा के कारण तो कभी अपनी लाइफ से जुड़े विवादों के कारण उनकी बातें होती ही रहती हैं। ऐसा माना जा रहा है कि कंगना का ये शो मुनव्वर फारूकी ही जीतने वाले है। वहीं सोशल मीडिया पर इस शो को चाहने वाले लोगों ने मुनव्वर को विजेता घोषित भी कर दिया है। लेकिन इसी बीच उन्होंने अपनी लाइफ का एक ऐसा राज सबको बताया है, जिसे सुनने के बाद सबका दिल दहल गया है। उन्होंने बताया कि जब वो 6 साल के थे, तब उनके साथ कुछ ऐसा हुआ था। जिसे सोचकर वो आज भी डर जाते है। इस बात को सुनने के बाद वहां मौजूद सभी लोग भावुक हो गए और मुनव्वर फारुखी को गले लगाने लगे। हालांकि उनके साथ बचपन में क्या हुआ था, ये बात तो साफ नहीं हो पाई है। लेकिन प्रोमो देखकर इतना जरूर कहा जा सकता है कि जो भी हुआ है, वो बेहद ही खतरनाक है।

 

कंगना रनौत का शो ‘लॉकअप’ अब खत्म होने वाला है। इसके फिनाले को लेकर जोरों से तैयारियां चल रही है। ऐसा बताया जा रहा है कि 7 या 8 मई के दिन इस शो का फिनाले होगा। वहीं अभी तक देखने से यही लग रहा है कि मुनव्वर फारूकी सबको पीछे छोड़ते हुए सबसे आगे निकल जाएंगे। लेकिन असल में विनर कौन होगा ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा।

First published on: Apr 24, 2022 03:12 PM