Lock-Upp: संग्राम सिंह ने पायल रोहतगी संग किया शादी का ऐलान, शर्म से लाल हुईं एक्ट्रेस
Lock Upp Show: डिजिटल दुनिया में अपने अनोखे कॉन्सेप्ट को लेकर धमाल मचाने वाला शो 'लॉक अप' (Lock-Upp) आज हर तरफ छाया हुआ है। बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत (Kangana Ranaut) इस कंट्रोवर्शियल शो (Controversial Show) को होस्ट कर रही हैं। अपने दमदार कंटेंट के कारण यह शो दर्शकों को बांध पाने में सफल हुआ है। हाल ही में शो का नया प्रोमो सामने आया है जो सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है।
गौरतलब है कि कंगना रनौत के कंट्रोवर्शियल शो 'लॉक अप' (Lock-Upp) की आए दिन लोकप्रियता बढ़ती जा रही है। इसी बीच शो का एक प्रोमो शेयर किया गया है जिसमें कॉमनवेल्थ चैंपियन संग्राम सिंह (Sangram Singh) लॉक अप के अंदर गए हैं। संग्राम सिंह भी अपनी मंगेतर पायल रोहतगी (Payal Rohtagi) से मिलने शो में पहुंचे हैं।इसके साथ ही उन्होंने अपने रिश्ते को लेकर बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कंगना रनौत के शो में अपनी शादी का ऐलान किया।
जारी किए गए प्रोमो में दिखाया गया है कि संग्राम सिंह कहते हैं कि 'इतनी मजबूत, इतनी धाकड़, इतनी इंडेपेंट लड़की को मैं नहीं छोड़ना चाहता हूं। इसके साथ ही रेसलर बोलते हैं कि 'इनमें से कुछ लोग लड़की वाले होंगे और कुछ लड़के वाले इस पर प्रिंस नरूला (Prince Narula) बोलते हैं कि वो लड़के वालों की तरफ से होंगे'।इन सबके बीच संग्राम, अपनी लेडी लव को कहते हैं कि शो खत्म होने के बाद वो शादी करेंगे। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
संग्राम सिंह के इस प्रपोज़ल के बाद पायल की आंखों में आंसू आ जाते हैं। जानकारी के लिए बता दें कि संग्राम सिंह पिछले 11 साल से एक्ट्रेस पायल रोहतगी के साथ रिश्ते में हैं। अउन्होंने ये भी बताया है कि बताया कि वो बेहद सादगी में एक्ट्रेस संग ब्याह रचाएंगे।
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world
on News24. Follow News24 and Download our - News24
Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google
News.