-विज्ञापन-

Lock-Upp: संग्राम सिंह ने पायल रोहतगी संग किया शादी का ऐलान, शर्म से लाल हुईं एक्ट्रेस

Lock Upp Show: डिजिटल दुनिया में अपने अनोखे कॉन्सेप्ट को लेकर धमाल मचाने वाला शो ‘लॉक अप’ (Lock-Upp) आज हर तरफ छाया हुआ है। बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत (Kangana Ranaut) इस कंट्रोवर्शियल शो (Controversial Show) को होस्ट कर रही हैं। अपने दमदार कंटेंट के कारण यह शो दर्शकों को बांध पाने में सफल हुआ है। हाल ही में शो का नया प्रोमो सामने आया है जो सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है।

गौरतलब है कि कंगना रनौत के कंट्रोवर्शियल शो ‘लॉक अप’ (Lock-Upp) की आए दिन लोकप्रियता बढ़ती जा रही है। इसी बीच शो का एक प्रोमो शेयर किया गया है जिसमें कॉमनवेल्थ चैंपियन संग्राम सिंह (Sangram Singh) लॉक अप के अंदर गए हैं। संग्राम सिंह भी अपनी मंगेतर पायल रोहतगी (Payal Rohtagi) से मिलने शो में पहुंचे हैं।इसके साथ ही उन्होंने अपने रिश्ते को लेकर बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कंगना रनौत के शो में अपनी शादी का ऐलान किया।

जारी किए गए प्रोमो में दिखाया गया है कि संग्राम सिंह कहते हैं कि ‘इतनी मजबूत, इतनी धाकड़, इतनी इंडेपेंट लड़की को मैं नहीं छोड़ना चाहता हूं। इसके साथ ही रेसलर बोलते हैं कि ‘इनमें से कुछ लोग लड़की वाले होंगे और कुछ लड़के वाले इस पर प्रिंस नरूला (Prince Narula) बोलते हैं कि वो लड़के वालों की तरफ से होंगे’।इन सबके बीच संग्राम, अपनी लेडी लव को कहते हैं कि शो खत्म होने के बाद वो शादी करेंगे। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

संग्राम सिंह के इस प्रपोज़ल के बाद पायल की आंखों में आंसू आ जाते हैं। जानकारी के लिए बता दें कि संग्राम सिंह पिछले 11 साल से एक्ट्रेस पायल रोहतगी के साथ रिश्ते में हैं। अउन्होंने ये भी बताया है कि बताया कि वो बेहद सादगी में एक्ट्रेस संग ब्याह रचाएंगे।

Latest

Don't miss

50MP कैमरा के साथ भारत में इस दिन लॉन्च होगा Redmi Note 12 4G, जानें संभावित फीचर्स

Redmi Note 12 4G: दिग्गज स्मार्टफोन ब्रांड रेडमी भारतीय...

Sonu Nigam: सोनू निगम के पिता के साथ हुआ बड़ा हादसा, बहन ने की पुलिस से शिकायत

Sonu Nigam: सिंगर सोनू निगम को लेकर एक खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि सोनू निगम के पिता के घर...

Khatron Ke Khiladi 13: रोहित शेट्टी के पिंजरे में नजर आएगा एकता कपूर का बड़ा स्टार, ये रहा नाम

Khatron Ke Khiladi 13: रोहित शेट्टी फेम खतरों के खिलाड़ी मैदान में उतरने के लिए तैयार है। इस रियालिटी शो को लेकर आए दिन...

Infinix भारत में 27 मार्च को लॉन्च करेगा 50MP कैमरा वाला धाकड़ फोन, कीमत 10,000 से भी कम

Infinix Hot 30i launch price in India: स्मार्टफोन ब्रांड इंफिनिक्स भारत में अपना नया धांसू फोन Infinix Hot 30i को लॉन्च करने की पूरी...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here