Saturday, 20 April, 2024

---विज्ञापन---

KWK: करण जौहर के शो में अनिल कपूर का खुलासा, कहा-‘वरुण मेरा बेटा’

Koffee With Karan Season-7: बॉलीवुड का फेवरेट टॉक शो ‘कॉफी विद करण’ (Koffee With Karan) के हर एपिसोड का फैंस को इंतजार रहता है। इस शो में कई सितारे नजर आ चुके हैं और कई सितारों के राज भी खुले हैं। शो का हर एक एपिसोड सुपर-डुबर हिट होता है। वहीं अब शे में बॉलीवुड […]

Koffee With Karan Season-7: बॉलीवुड का फेवरेट टॉक शो ‘कॉफी विद करण’ (Koffee With Karan) के हर एपिसोड का फैंस को इंतजार रहता है। इस शो में कई सितारे नजर आ चुके हैं और कई सितारों के राज भी खुले हैं। शो का हर एक एपिसोड सुपर-डुबर हिट होता है। वहीं अब शे में बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर (Anil Kapoor) और वरुण धवन (Varun Dhawan) आएंगे लेकिन इस एपिसोड के आने से पहले ही अनिल कपूर ने एक बड़ा खुलासा कर दिया।

Koffee With Karan S7 Ep 11 Highlights: Varun Dhawan-Anil Kapoor ask KJo to name celebs cheating in marriage, he names... | Ott News – India TV

अनिल कपूर ने वरुण को बताया ‘बेटा’

अनिल कपूर ने कई खुलासे कि और वरुण को अपना बेटा बताया। अनिल ने कहा कि, ‘जब वो पहली बार सेट पर वरुण से मिले तो उन्हें लगा कि वो बिल्कुल टिपिकल होंगे, क्योंकि डेविड धवन का बेटा है तो। इसके बाद करण कहते हैं कि, ‘नंबर वन का टैग लेकर आ रहा है। इसके बाद अनिल कपूर ने कहा कि, ‘मुझे लगता है, ये डेविड धवन का बेटा कम और अनिल कपूर का ज्यादा लगता है।’
Koffee With Karan: Varun Dhawan Leaves Anil Kapoor, Karan Johar in Shock As He Discusses Sex Positions
वरुण की शो में जमकर हुई तारीफ
इस बात के बाद करण जौहर अनिल कपूर से सवाल करते है कि आपको ऐसा क्यों लगता है कि वरुण आपका बता है? इसपर अनिल कपूर जवाब देते हुए कहते है कि, ‘वरुण हमेशा बेस्ट करना चाहता है। ऐसा नहीं है कि यार देखते हैं जो होगा। वरुण हार्डवर्किंग है, मेहनती है, बहुत अच्छा सेंस ऑफ ह्यूमर है। वो मजाकिया है।’  इसके बाद करण कह देते हैं कि, ‘ये नॉटी बॉय है।’
Watch Koffee With Karan Season 7 Episode 11 on Disney+ Hotstar

शो में अनिल-वरुण ने की मस्ती

इस शो के एपिसोड का प्रोमो करण जौहर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया था जिसमें करण सवाल करते दिखे और अनिल-वरुण ने मजेदार जवाब दिए जिसे सुनकर सभी के चेहरे पर हंसी देखने को मिल रही हैं। इस एपिसोड का फैंस को काफी दिनों से इंतजार था जो कि अब खत्म होने वाला है। वहीं अब देखना है कि अनिल और वरुण और क्या-क्या राज खोलते हैं।
First published on: Sep 15, 2022 10:42 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.