TrendingEntertainment NewsBollywood NewsLatest NewsTrending News

---Advertisement---

KWK 8: Ananya या Shraddha? दोस्त Arjun Kapoor ने खोली Aditya Roy Kapur की पोल, सुन उड़ गए आशिकी एक्टर के होश

Koffee With Karan Season 8: कॉफी विद करण का प्रोमा वीडियो आउट हो गया है और इस बार अर्जुन कपूर और आदित्य रॉय कपूर मस्ती करते दिखाई दे रहे हैं।

IMAGE CREDIT: E24 EDIT
Koffee With Karan Season 8: OTT पर इस समय फिल्ममेकर करण जौहर (Karan Johar) के पॉपुलर चैट शो 'कॉफी विद करण' (Koffee With Karan 8) की धूम देखने को मिल रही है। करण के शो में हर हफ्ते नए सेलेब्स बतौर गेस्ट बनकर आते हैं और उनके कंट्रोवर्शियल व्हाइट काउच पर अपनी लाइफ के कई अनसुने राज खोलते हैं। शो का नया प्रोमो आउट हो गया है और इस बार इंडस्ट्री के दो बैचलर मुंडे अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और आदित्य रॉय कपूर (Aditya Roy Kapur) गेस्ट बनकर आए है और खूब धमाल मचा रहे हैं।

अर्जुन-आदित्य की मस्ती (Koffee With Karan 8)

'कॉफी विद करण' (Koffee With Karan 8) का नया प्रोमो आउट हो गया है और इसी के साथ शो के अगले गेस्ट के चेहरे भी सामने आ गए हैं। शो के आने वाले एपिसोड में दो दोस्तों की जोड़ी व्हाइट काउच पर दिखाई देने वाली है। अर्जुन कपूर और आदित्य रॉय कपूर दोनों प्रोमो वीडियो में स्वैग से एंट्री करते नजर आ रहे हैं और इस दौरान दोनों ही स्टार्स काफी मस्ती के मूड भी दिख रहे हैं। प्रोमो को देखकर ही लग रहा है कि इस बार शो में कई राज खुलने वाले हैं।

Ananya या Shraddha? (Koffee With Karan 8)

https://www.instagram.com/p/CzF44BoIGhi/?img_index=1 करण जौहर प्रोमो में आदित्य रॉय कपूर (Aditya Roy Kapur) से सवाल पूछते हैं कि अगर वो कभी लिफ्ट में अनन्या पांडे और श्रद्धा कपूर के साथ फंस जाते हैं, तो वो किसे बचाएंगे? इस सवाल पर आदित्य से पहले अर्जुन जवाब देते हुए कहते हैं कि पहले आशिकी जरूर करेंगे। उनकी इस बात को सुनकर करण भी हंसने लगते हैं और आदित्य अजीब का मुंह बनाकर अर्जुन को लुक देते हैं। आदित्य का रिएक्शन देख आप भी अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। यह भी पढ़ें:The Archies में Vedang Raina के आगे फीके लगे तीनों स्टार्किड्स, यूजर्स बता रहे ‘JUNIOR रणवीर सिंह’

अर्जुन करते दिखें टांग खिंचाई

इसके अलावा भी अर्जुन कपूर को पूरे प्रोमो में आप अपने दोस्त आदित्य रॉय कपूर की टांग खिंचाई करते देख सकते हैं। इस एपिसोड में अनन्या पांडे संग रिलेशनशिप को लेकर भी आदित्य से करण सवाल करते दिख रहे हैं। अब प्रोमो देखने के बाद फैंस को इस एपिसोड के आने का बेसब्री से इंतजार है। 'कॉफी विद करण' (Koffee With Karan 8) में यह देखना दिलचस्प होने वाला है कि आखिर अनन्या संग अपने रिश्ते पर आदित्य मुहर लगाते है या नहीं।

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.