Saturday, 20 April, 2024

---विज्ञापन---

करण ने आदित्य को लेकर कृति से पूछा ऐसा सवाल, एक्ट्रेस ने दिया ये जवाब

Koffee With Karan Season-7 करण जौहर (Karan Johar) के चैट शो कॉफी विद करण को काफी पसंद किया जाता है। इस शो में कई सितारे पहुंच चुके हैं। वहीं अब इस शो में कृति सेनन (Kriti Sanon) और टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) नजर आने वाले हैं। इस दौरान कृति ने एक बड़ा खुलासा किया जिसकी […]

Koffee With Karan Season-7 करण जौहर (Karan Johar) के चैट शो कॉफी विद करण को काफी पसंद किया जाता है। इस शो में कई सितारे पहुंच चुके हैं। वहीं अब इस शो में कृति सेनन (Kriti Sanon) और टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) नजर आने वाले हैं। इस दौरान कृति ने एक बड़ा खुलासा किया जिसकी चर्चा हर तरफ हो रही है। दरअसल, करण जौहर ने कृति सेनन से आदित्य रॉय कपूर (Aditya Roy Kapur) को लेकर कई सवाल किए।

यहाँ पढ़िए – महीप कपूर ने पति संजय को लेकर किया चौंकाने वाला खुलासा, बोलीं- ‘शादी के बाद भी वो…

करण ने कृति से पूछा ऐसा सवाल

करण के सवालों का एक्ट्रेस ने बिल्कुल बिंदास होकर जवाब दिया। करण जौहर ने कृति से पूछा कि, ‘उन्होंने अपनी पार्टी में कृति और आदित्य रॉय कपूर को एक कॉर्नर में देखा था इसपर एक्ट्रेस ने कहा कि, ‘मैं कॉर्नर में कोजी नहीं हो रही थी और ये आपको पता है लेकिन हां हम लोग बात कर रहे थे और वो काफी फनी हैं।’ इसी के साथ कहा कि, ‘आदित्य बहुत ही अच्छे लड़के हैं और मुझ लगता है हम साथ में अच्छे दिखेंगे।’

कृति ने दिया करण के सवालों का जवाब 

इसी के साथ करण जौहर ने सवाल किया कि, ‘सब आप दोनों को पसंद करते हैं, आप दोनों साथ में फैंटेस्टिक लगते हो, तो क्या प्रोग्राम है? इस पर कृति ने जवाब देते हुए कि, ‘मुझे लगता है कि वो सच में एक अच्छे इंसान हैं और वो गुड लुकिंग हैं और हम कई बार बात करते हैं, इसके अलावा और कुछ नहीं हैं।’

यहाँ पढ़िए – माधुरी दीक्षित पर गहराया संकट, ओटीटी ने कैंसिल की ‘द फेम गेम-2’ की डील

आदित्य रॉय कपूर को लेकर बड़ा खुलासा

आदित्य रॉय कपूर को लेकर करण के इसी शो पर खुलासा हुआ था कि अनन्या पांडे और आदित्य एक साथ करण की पार्टी में नजर आए थे और अब खुलासा हो रहा है कि, करण की पार्टी में आदित्य और कृति भी एक साथ नजर आए थे। फिलहाल सच क्या है ये तो शो में ही पता चलेगा। वहीं अब फैंस इस शो को देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

यहाँ पढ़िए – OTT से  जुड़ी ख़बरें

 Click Here –  News 24 APP अभी download करें

First published on: Sep 01, 2022 12:55 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.