TrendingKhatron ke khiladi 15

---Advertisement---

JioHotstar पर भारत में धूम मचा रहीं ये 5 फिल्में-सीरीज, नहीं देखी तो आज ही करें वॉच लिस्ट में ऐड

JioHotstar Trending Movies: जियो हॉटस्टार पर भारत में 5 फिल्में ट्रेंड कर रही हैं। आइए आपको भी बताते हैं लिस्ट में कौन-कौन सी मूवीज शामिल हैं?

JioHotstar Trending Movies: वीकेंड पर अगर आप घर पर बैठकर फैमिली के साथ टाइम बिताना चाहते हैं तो हम आपके लिए जियो हॉटस्टार की लेटेस्ट फिल्में लेकर आए हैं। ये जियो हॉटस्टार पर भारत में ट्रेंड कर रही हैं। वहीं इनमें अर्जुन कपूर की मूवी से लेकर जुनैद खान तक की मूवीज शामिल हैं। अगर आपने ये अभी तक नहीं देखी हैं तो आज ही इन मूवीज को अपनी वॉच लिस्ट में ऐड कर लें। आइए आपको भी बताते हैं लिस्ट में कौन-कौन सी मूवीज शामिल हैं? यह भी पढ़ें: पढ़ाई छोड़ किया काम, घर-घर जाकर बेचे मेकअप प्रोडक्ट्स; आज करोड़ों के हैं मालिक; पहचाना कौन?

Mere Husband Ki Biwi

अर्जुन कपूर, भूमि पेडनेकर और रकुल प्रीत की ये मूवी सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद जियो हॉटस्टार पर रिलीज हो चुकी है। इस मूवी को आप अपनी फैमिली के साथ बैठकर देख सकते हैं। वहीं मूवी को मुदस्सर अजीज ने डायरेक्ट किया है। ये मूवी जियो हॉटस्टार पर भारत में पहले नंबर पर ट्रेंड कर रही है।

The Legend Of Hanuman

ये इंडियन एनिमेटिड वेब सीरीज भी जियो हॉटस्टार पर ट्रेंड कर रही है। इसे जीवन जे. कांग और नवीन जॉन ने डायरेक्ट किया है। वहीं इसके छह सीजन रिलीज हो चुके हैं। वीकेंड पर देखने के लिए ये एक बेहतरीन और मजेदार वेब सीरीज है।

Sweetheart

ये रोमांटिक कॉमेडी फिल्म भी ट्रेंडिंग लिस्ट में शामिल है। इसे स्विनीथ एस सुकुमार ने डायरेक्ट किया है। इसमें रियो राज और गोपिका रमेश लीड रोल में नजर आ रहे हैं। वहीं वीकेंड पर अपने पार्टनर के साथ बैठकर देखने के लिए ये मूवी एकदम बेस्ट है।

Loveyapa

जुनैद खान और खुशी कपूर की ये रोमांटिक कॉमेडी मूवी भी हाल ही में स्ट्रीम हुई है। सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद इसे जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम किया गया। ये मूवी ट्रेंडिंग लिस्ट में शामिल हो गई है। वहीं मूवी को अद्वैत चंदन ने डायरेक्ट किया है। अगर आपने अभी तक ये नहीं देखी है तो इसे भी अपनी वॉच लिस्ट में ऐड कर लें

Mufasa: The Lion King

ये मूवी भी जियो हॉटस्टार पर ट्रेंड कर रही है। वहीं इसे बैरी जेनकिंस ने डायरेक्ट किया है। वीकेंड पर देखने के लिए ये भी परफेक्ट बिंज वॉच मूवी है। आप इसे हिंदी और इंग्लिश दोनों भाषाओं में देख सकते हैं। साथ ही आप इसे अपनी फैमिली के साथ भी बैठकर एन्जॉय कर सकते हैं। यह भी पढ़ें: Kesari Chapter 2 एक्टर अक्षय कुमार ने बीवी ट्विंकल संग दिए पोज, फैंस बोले- कपल गोल्स

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.