TrendingKBC 16Bigg Boss 18

---Advertisement---

OTT से थियेटर्स तक, एंटरटेनमेंट से भरपूर होगा अक्टूबर महीना; रिलीज होंगी ये धमाकेदार मूवीज

OTT-Theater Upcoming Movies: ओटीटी और थिएटर्स में इस महीने कई बेहतरीन मूवीज रिलीज होने जा रही हैं। अक्टूबर में ऑडियंस को मनोरंजन का डबल डोज मिलने वाला है।

OTT-Theater Upcoming Movies: अक्टूबर का महीना मूवी लवर्स के लिए मजेदार होने वाला है। इस महीने ओटीटी से लेकर थियेटर्स तक धमाकेदार मूवीज रिलीज होने जा रही हैं। महीने का पहला वीक ही अपने साथ बेहतरीन मूवी लेकर आ रहा है। सिनेमाघरों में आलिया भट्ट की जिगरा से लेकर ओटीटी पर अनन्या पांडे की सीटीआरएल मूवीज आपको मनोरंजन का डबल डोज देने के लिए तैयार हैं। चलिए जानते हैं इस महीने कौन-कौन सी मूवीज थिएटर्स और ओटीटी पर दस्तक देने वाली हैं।

जिगरा (Jigra)

आलिया भट्ट की जिगरा मूवी 11 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। मूवी के ट्रेलर से ही ये मूवी काफी बेहतरीन लग रही है। भाई-बहन पर बनी ये फिल्म मोस्ट अवेटिड मूवी बन चुकी है। आलिया के फैंस उनके एक्शन सीन्स देखने के लिए बेताब हैं। आलिया के साथ वेदांग रैना को पहली बार बड़े पर्दे पर देखा जाएगा। इस मूवी को वसन बाला ने डायरेक्ट किया है।

सीटीआरएल (CTRL)

अनन्या पांडे की CTRL मूवी की भी ऑडियंस में अलग ही हाइप बनी हुई है। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया। वहीं इसे काफी पसंद भी किया गया। चार अक्टूबर को ये मूवी नेटफ्लिक्स ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने जा रही है। इसकी कहानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर बेस्ड है। यह भी पढ़ें: एक बस कंडेक्टर जो ‘अंधा कानून’ के बाद बना ‘जेलर’, जानें साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत का सफर

विक्की विद्या का वो वाला वीडियो (Vicky Vidya Ka Vo vala Video)

राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी स्टारर मूवी 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' भी 11 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। दोनों एक्टर पहली बार स्क्रीन शेयर करते हुए दिखाई देंगे। मूवी के मजेदार ट्रेलर ने लोगों के दिल को भा गया है। दर्शकों को इस मूवी से कॉमेडी और ड्रामा की फुल डोज मिलने वाली है।

द सिग्नेचर (The Signature)

अनुपम खेर की द सिग्नेचर मूवी 4 अक्टूबर को जी-5 पर रिलीज होने जा रही है। इसमें दिखाया है कि कैसे एक आम आदमी अपनी पत्नी की बीमारी का इलाज कराता है और उस दौरान वह इंसान प्यार और विश्वास के बीच जूझता है। इसमें अनुपम खेर के साथ महिमा चौधरी, रणवीर शौरी, अन्नु कपूर और नीना कुलकर्णी जैसे कलाकार भी हैं।

लकी भास्कर (Lucky Bhaskar)

दुलकर सलमान स्टारर लकी भास्कर एक साउथ मूवी है। ये इस महीने के एंड में रिलीज होने जा रही है। यह फिल्म एक आम आदमी के जीवन से जुड़ी स्ट्रगल को दर्शाती है। इसे दिवाली के टाइम 31 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। इसे वेंकी एटलुरी ने डायरेक्ट किया है।

अमर प्रेम की प्रेम कहानी (Amar Prem Ki Prem Kahani)

आदित्य सील और सनी सिंह स्टारर इस मूवी में आपको एक लव स्टोरी देखने को मिलने वाली है। यह दो लड़कों की लव स्टोरी पर आधारित मूवी है। 4 अक्टूबर को यह मूवी जियो सिनेमा पर रिलीज होगी। मूवी में आदित्य सील और सनी सिंह के साथ सैमी जोनास हेनी और प्रनूतन बहल भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। यह भी पढ़ें: ’24 घंटे तक ICU में रहेंगे..’ गोली लगने के बाद Govinda की बेटी का पहला बयान, बताया कैसे हैं पापा?

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.