TrendingKBC 16Bigg Boss 18

---Advertisement---

Netflix पर ट्रेंड कर रहीं ये 5 लेटेस्ट बॉलीवुड मूवीज, एक ने तो स्ट्रीम होते ही काटा बवाल

Netflix Bollywood Trending Movies: बॉलीवुड की लेटेस्ट मूवीज नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड कर रही हैं। अक्षय कुमार से लेकर जाह्नवी कपूर तक की मूवीज इस लिस्ट में शामिल हैं। आइए आपको इस लिस्ट में शामिल मूवीज के बारे में बताते हैं।

Netflix Bollywood Trending Movies: नेटफ्लिक्स पर एक से बढ़कर एक बॉलीवुड मूवीज ट्रेंड कर रही हैं। कुछ तो ओटीटी पर स्ट्रीम होते ही बवाल काट रही हैं। आप भी घर बैठे इन मूवीज को देखकर अपना मूड फ्रेश कर सकते हैं। अक्षय कुमार से लेकर जाह्नवी कपूर तक की मूवी नेटफ्लिक्स की ट्रेंडिंग लिस्ट में शामिल हैं। चलिए आपको भी बताते हैं कौन-कौन सी मूवीज ने ट्रेंडिंग लिस्ट में अपनी जगह बनाई है।

खेल-खेल में

अक्षय कुमार की खेल-खेल में मूवी नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होते ही बवाल काट रही है। ये फिल्म नंबर वन पर ट्रेंड कर रही है। अक्षय कुमार के साथ-साथ इस मूवी में वाणी कपूर, फरदीन खान, आदित्य सील, तापसी पन्नू, एमी विर्क और प्रज्ञा जायसवाल हैं। इसमें अक्षय की कॉमेडी देख आप अपनी हंसी पर कंट्रोल नहीं कर पाएंगे।

सीटीआरएल

अनन्या पांडे की सीटीआरएल भी नेटफ्लिक्स की ट्रेंडिंग लिस्ट में शामिल हैं। ये मूवी 4 अक्टूबर को स्ट्रीम हुई थी। 11 दिन बाद भी ये मूवी ट्रेंडिंग लिस्ट में बनी हुई है। अनन्या के साथ इसमें विहान समत भी मुख्य भूमिका में हैं। इसे विक्रमादित्य मोटवानी ने डायरेक्ट किया है। यह भी पढ़ें: ‘सिंघम’ नहीं बॉलीवुड का ये स्टार है रोहित शेट्टी का फेवरेट, पॉडकास्ट में किया खुलासा

उलझ

जाह्नवी कपूर की उलझ भी नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड कर रही है। ये मूवी 2 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। हालांकि बॉक्स ऑफिस पर मूवी की कुछ खास कमाई नहीं हुई। इसके बाद 27 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर इसे स्ट्रीम किया गया। अभी तक ये मूवी ट्रेंडिंग पर है। इस मूवी को सुधांशु सरिया ने डायरेक्ट किया है।

सेक्टर 36

विक्रांत मैसी की थ्रिलर मूवी सेक्टर 36 भी नेटफ्लिक्स की ट्रेंडिंग लिस्ट में शामिल है। ये रियल लाइफ निठारी कांड पर आधारित है। 13 सितंबर को इस मूवी को ओटीटी पर रिलीज किया गया था। एक महीने बाद भी ये नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड कर रही हैं। विक्रांत मैसी के साथ मूवी में दीपक डोबरियाल भी मुख्य किरदार में हैं।

लापता लेडीज

आमिर खान प्रोडक्शन की मूवी लापता लेडीज भी ट्रेंड कर रही है। ये मूवी नेटफ्लिक्स पर सबसे ज्यादा देखे जाने वाली भारतीय मूवी है। मूवी की ऑस्कर में भी एंट्री हो चुकी है। इसे किरण राव ने डायरेक्ट किया है। नितांशी गोयल, प्रतिभा रांता, स्पर्श श्रीवास्तव और रवि किशन मुख्य भूमिका में हैं। यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18: ‘हाथ तोड़ दूंगा…’ विवियन और रजत के बीच तांडव, किस बात पर दोनों हुए गुस्से से लाल?

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.