Tuesday, 9 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Lock Upp 2 लेकर आईं Ekta Kapoor, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा ये शो

Lock Upp Season 2: एकता कपूर का पॉपुलर रियलिटी शो 'लॉक अप' का दूसरा सीजन ओटीटी पर वापसी करने के लिए तैयार है.

---विज्ञापन---

Lock Upp Season 2
Lock Upp Season 2

Lock Upp Season 2: एकता कपूर का मशहूर रियलिटी शो अब फाइनली 4 साल बाद लौट रहा है. इसका पहला सीजन बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने होस्ट किया था. महीने पहले मेकर्स ने इसका ऐलान किया था. वहीं लॉक अप सीजन 2 (Lock UPP 2) की प्रीमियर डेट भी कंफर्म कर दी गई. खास बात ये है कि इस बार ये शो टीवी के बजाय ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देखने को मिलेगा. आइए जानते हैं कि एकता कपूर का ये रियलिटी शो अपने नए सीजन के साथ कब और कहां स्ट्रीम होगा.

फिक्स हुई ‘लॉक अप 2’ की रिलीज डेट

महीने पहले मेकर्स ने शो का एक पोस्टर जारी करते हुए जानकारी दी थी कि ‘लॉक अप सीजन 2’ जल्द ही आ रहा है. इसके बाद से ही फैंस इसे लेकर काफी उत्साहित हैं और वो इसकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. मंगलवार 9 जून को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स इंडिया की तरफ से एकता कपूर के शो लॉक अप 2 की आधिकारिक घोषणा की गई है.

---विज्ञापन---

प्रोमो जारी कर मेकर्स ने दी जानकारी

लॉक अप 2 सीधे नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगा. इसकी जानकारी देते हुए नेटफ्लिक्स ने अपने एक्स हैंडल पर लॉक अप 2 का एक प्रोमो वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें दिल्ली, मुंबई और लखनऊ जैसे शहरों की सड़कों पर कुछ लोग हाथों में हथकड़ी, शरीर पर लाल कपड़े और चेहरे पर लाल मास्क पहने हुए घूमते हुए नजर आ रहे हैं. उनके साथ कुछ सिक्योरिटी गार्ड्स भी दिख रहे हैं.

कब से होगी स्ट्रीमिंग?

लॉक अप 2 के प्रमोशन वीडियो के अंत में मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट की भी जानकारी दी है. 27 जून 2026 से लॉक अप सीजन 2 को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर शनिवार से लेकर बुधवार को रात 8 बजे से स्ट्रीम किया जाएगा.

---विज्ञापन---

किसने जीता था पहला सीजन?

बात करें इस शो के पहले सीजन की तो साल 2022 में शुरू हुए इस शो को कंगना रनौत ने होस्ट किया था. इस रियलिटी शो का पहला सीजन स्टैंड-अप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी ने जीता था.

---विज्ञापन---
First published on: Jun 09, 2026 09:51 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola