TrendingKBC 16Bigg Boss 18

---Advertisement---

Bigg Boss OTT 3: टूटेगा 13 कंटेस्टेंट का रूल, होंगे 15, किसको क्यों मिली बिग बॉस के घर में एंट्री?

Bigg Boss OTT 3 Contestants Controvercy: जिओ सिनेमा पर आज रात को बिग बॉस OTT 3 धमाल बचाने के लिए तैयार है। चलिए जानें, उन कंटेस्टेंट के बारे में, जिनकी वजह से उन्हें बिग बॉस में एंट्री मिली। दिलचस्प बात ये है कि इस बार 13 नहीं बल्कि 15 कंटेस्टेंट दिखाई देंगे।

Bigg Boss OTT 3 Contestants Controvercy
Bigg Boss OTT 3 Contestants Controvercy: बिग बॉस ओटीटी 3 आज रात 9 बजे जिओ सिनेमा पर स्ट्रीम होगा। इससे पहले जानते हैं, 13 कंटेस्टेंट के वो राज जिनकी वजह से वे चर्चा में रहें और उन्हें बिग बॉस में जगह मिली। ये कंटेस्टेंट वडा पॉव गर्ल से लेकर एल्विश यादव तक हैं, तो इनमें से कोई मीडिया इनफ्लुएंसर भी है। चलिए जानें, इन सभी 13 कंटेस्टेंट की जर्नी के बारे में।

लव कटारिया

लव कटारिया बिग बॉस ओटीटी 2 के विजेता एल्विश यादव के ना सिर्फ सबसे करीबी दोस्त हैं बल्कि वे एक सक्सेसफुल सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर भी हैं और यंगस्टर्स के बीच काफी पॉपुलर हैं। अब देखना होगा कि लव, एल्विश के सीक्रेट से लेकर अपने सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर की जर्नी तक, बिग बॉस के घर में क्या-क्या खुलासा करते हैं।

चंद्रिका दीक्षित गेरा

चंद्रिका दीक्षित गेरा को वडा पॉव गर्ल के नाम से भी जानते हैं। वडा पॉव गर्ल कई काफी समय से चर्चा में हैं। उन पर पैसे देकर ब्लॉगर्स से वीडियो बनवाने से लेकर और बिग बॉस के घर में आने के लिए कंट्रोवर्सी क्वीन बनने तक, जैसे आरोप भी लगे। इस बार देखना होगा कि उनकी पापुलैरिटी बिग बॉस में किस तरह से रेटिंग बढ़ाने में मदद करेगी।

साईं केतन राव

मेहंदी है रचने वाली, डेली सोप के मशहूर एक्टर साईं केतन भी इस बार बिग बॉस के घर में दिखाई दे सकते हैं। उनकी पापुलैरिटी की वजह से ही ऐसा माना जा रहा है उन्हें बिग बॉस के घर में जगह मिली।

पौलोमी दास

बंगाली ब्यूटी पौलोमी दास भी इस शो में नजर आ सकती हैं। पौलोमी दास अक्सर रंगभेद की टिप्पणियों और स्क्रीन पर बोल्ड सींस देने के कारण जानी जाती हैं।

सना सुल्तान

ऐसा माना जा रहा है कि सोशल मीडिया की सक्सेसफुल इनफ्लुएंसर सना सुल्तान को भी इस बार बिग बॉस में एंट्री मिली है। सना अपनी उर्दू बोलने की शैली के लिए जानी जाती हैं, जो उन्हें इनफ्लुएंसर सर्किल में अलग बनाती हैं। सना की फैन फॉलोइंग और यंगस्टर्स में उनकी पापुलैरिटी के कारण ही उन्हें बिग बॉस के घर में जगह मिली।

सना मकबूल

खतरों के खिलाड़ी 11 और MTV दीवा सना एक पॉपुलर टीवी एक्ट्रेस हैं जो इस बार बिग बॉस के घर में एंट्री के लिए मना नहीं कर पाईं। सना मिस इंडिया 2012 में भाग ले चुकी हैं। हाल ही में अपना नाम सना खान से बदलकर सना मकबूल खान रखने के कारण वे चर्चा में आईं।

शिवानी कुमारी

उत्तर प्रदेश के अरियारी गांव की रहने वाली शिवानी कुमारी एक ग्रामीण इंफ्लुएंसर के रूप में लोकप्रिय हैं और उन्होंने अपनी मां और बहनों के साथ अपने गांव के जीवन को दिखा शोहरत हासिल की है। उनके इंस्टाग्राम पर 4 मिलियन से अधिक सब्सक्राइबर हैं और उम्मीद है कि वे ग्रामीण क्षेत्र के दर्शकों को आकर्षित करेंगी।

विशाल पांडे

मुंबई के इस प्रभावशाली इनफ्लुएंसर को सोशल मीडिया पर अपने लिप-सिंक वीडियो के लिए जाना जाता है और उनके 9 मिलियन फॉलोअर्स हैं। माना जा रहा है कि सोशल मीडिया पर उनकी लोकप्रियता उन्हें शो का मजबूत दावेदार बनाएगी।

नावेद शेख (नेजी)

गायक-रैपर नेजी अपने स्ट्रीट हिप-हॉप स्टाइल के लिए मशहूर हैं। उन्होंने अपने गाने मेरे गली में से व्यापक पहचान बनाई, जिसे 2019 की फिल्म गली बॉय में फिर से बनाया गया था, जिसमें अभिनेता रणवीर सिंह ने मुख्य भूमिका निभाई थी और जिसे जोया अख्तर ने निर्देशित किया था। ऐसी अफवाह है कि यह फिल्म नेजी और इनके साथी रैपर डिवाइन के जीवन से प्रेरित है। अब देखना होगा कि कैसे नेजी बिग बॉस के शो में रैप से कमाल करते हैं।

नीरज गोयत

भारत के सबसे शानदार मुक्केबाज नीरज गोयत भी इस साल बिग बॉस के घर में दिखाई दे सकते हैं। हरियाणा के मिक्स्ड मार्शल आर्टिस्ट नीरज ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व किया है। वह तूफान और RRR जैसी फिल्मों में भी नजर आए। इस साल वह जेक पॉल को बॉक्सिंग मैच के लिए चुनौती देने के लिए चर्चा में थे।

दीपक चौरसिया

इस शो में एक अलग अंदाज में सीनियर जर्नलिस्ट दीपक चौरसिया नजर आएंगे। वे विभिन्न मीडिया संस्थानों के साथ अपने काम के लिए जाने जाते हैं। माना जा रहा है कि वे शो में अपनी अलग पहचान लेकर आएंगे और शो में कई अंदरूनी जानकारी भी दे सकते हैं।

मुनीषा खटवानी

एक अभिनेत्री और टैरो कार्ड रीडर, मुनीषा ने जस्ट मोहब्बत और तंत्र जैसे शो में काम किया है। अभिनय के साथ-साथ ज्योतिष में उनकी विशेषज्ञता उन्हें शो में एक अनोखी कंटेस्टेंट बनाती है।

अरमान मलिक अपनी पत्नियों पायल और कृतिका मलिक के साथ

मशहूर कंटेंट क्रिएटर अरमान मलिक अपनी दोनों पत्नियों पायल और कृतिका मलिक के साथ बिग बॉस के घर में एंट्री कर रहे हैं। वे अक्सर कंट्रोवर्सी में रहते हैं और सिंगर अरमान मलिक के साथ उनकी दोस्ती भी देखने लायक है। इतना ही नहीं, अरमान की अपनी पत्नियों के साथ एंट्री की चर्चा है, ऐसे में माना जा रहा है कि इस बार 13 नहीं 15 कंटेस्टेंट होंगे। ये भी पढ़ें: जया बच्चन के साथ डेटिंग के टाइम बेहद Unromantic थे अमिताभ बच्चन, क्या था किसी ओर से Affair! 

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.