Saturday, 20 April, 2024

---विज्ञापन---

प्रेग्नेंट हैं हॉलीवुड सिंगर केटी पैरी, वीडियो में दिखाया बेबी बंप

हॉलीवुड सिंगर केटी पैरी (Katy Perry) ने अपने नए म्यूजिक वीडियो ''नेवर वॉर्न वाइट'' में इस बात का खुलासा किया है कि वह मां बनने वाली हैं। इस नए म्यूजिक वीडियो में केटी का बेबी बंप साफ दिखाई दे रहा है। वीडियो के जारी होने के बाद, पेरी अपने प्रशंसकों के साथ एक इंस्टाग्राम लाइव […]

Edited By : | Updated: Mar 6, 2020 15:23
Share :


हॉलीवुड सिंगर केटी पैरी (Katy Perry) ने अपने नए म्यूजिक वीडियो ''नेवर वॉर्न वाइट'' में इस बात का खुलासा किया है कि वह मां बनने वाली हैं। इस नए म्यूजिक वीडियो में केटी का बेबी बंप साफ दिखाई दे रहा है। वीडियो के जारी होने के बाद, पेरी अपने प्रशंसकों के साथ एक इंस्टाग्राम लाइव चैट किया, जहां उन्होंने कहा कि गर्भावस्था ऐसा रहस्य है जिसे उन्होंने अब तक छुपाया।

पेरी जिन्होंने पहले रसेल ब्रांड से शादी की थी, 2016 से ऑरलैंडो ब्लूम को डेट कर रही हैं। मंगेतर ऑरलैंडो ब्लूम 43 वर्षीय के साथ रिलेशन में रहते हुए यह उनका पहला बच्चा है। पेरी ने बताया कि इस बच्चे को लेकर वह बेहद उत्साहित हैं। केटी को दुनियाभर के फैंस से शुभकामनाएं मिल रही हैं।

बता दें पिछले साल नवंबर में केटी भारत आई थीं। करीब 25 हजार दर्शकों से खचाखच भरे डीवाई पाटिल स्टेडियम में पॉप स्टार केटी पेरी और दुआ लिपा ने परफॉर्मेंस दी थी। इससे पहले मुंबई में करण जौहर ने उनके लिए पार्टी दी थी और उस पार्टी में कई बॉलीवुड सिलेब्रिटीज के साथ केटी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थीं।

केटी सिंगर, सॉन्ग राइटर, म्यूजिशियन और स्टेज परफॉर्मर हैं। जुलाई, 2019 के बाद से केटी ट्विटर पर तीसरी सबसे ज्यादा फॉलो की जाने वाली सेलेब्रिटी हैं उनके 108.4 मिलियन फॉलोवर्स हैं। केटी एक सामाजिक कार्यकर्ता भी हैं। वह होमोसेक्सुअल लोगों के लिए काम करती हैं।

ये भी देखिए :- सूर्यवंशी की टीम के साथ कटरीना ने की मस्ती, शेयर की वीडियो

First published on: Mar 06, 2020 03:23 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.