Saturday, 20 April, 2024

---विज्ञापन---

PICS- रणबीर की बर्थडे पार्टी में लगा सितारों का मेला, शाहरुख-आमिर, दीपिका समेत पहुंचे ये स्टार्स

बॉलीवुड के सांवरिया रणबीर कपूर आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं ।रणबीर कपूर आज पूरे 37 साल के हो गए हैं। रणबीर कपूर का यह बर्थडे उनके लिए बेहद खास है क्योंकि पिछले साल ही उनके पिता ऋषि कपूर को कैंसर हो गया था लेकिन हाल ही में ऋषि कपूर न्यूयॉर्क से इंडिया आए हैं । […]

Edited By : | Updated: Sep 28, 2019 03:02
Share :

बॉलीवुड के सांवरिया रणबीर कपूर आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं ।रणबीर कपूर आज पूरे 37 साल के हो गए हैं। रणबीर कपूर का यह बर्थडे उनके लिए बेहद खास है क्योंकि पिछले साल ही उनके पिता ऋषि कपूर को कैंसर हो गया था लेकिन हाल ही में ऋषि कपूर न्यूयॉर्क से इंडिया आए हैं । बीती रात ही रणबीर के बर्थडे पर एक शानदार पार्टी हुई इस  पार्टी में बॉलीवुड के तमाम सितारों का मेला लगा। कई सितारे इस पार्टी में दिखे हैं। पार्टी में शाहरुख खान आमिर खान समेत कई बॉलीवुड सितारे नजर आए हैं। चलिए अब आपको बताते हैं कि इस पार्टी में कौन-कौन देखा है सबसे पहले बात करते हैं रणबीर कपूर की एक्स गर्लफ्रेंड रहे दीपिका पादुकोण की। 

दीपिका भी इस पार्टी में पहुंची इसके अलावा उनके पति रणवीर सिंह भी इस पार्टी का हिस्सा बने। 

करण जोहर पार्टी में नजर आए। करण अपनी कार से बाहर आते दिखे। पार्टी में बॉलीवुड के किंग खान यानी कि शाहरुख खान भी पहुंचे शाहरुख यहां अपनी वाइफ गौरी खान के साथ गए थे।

 शाहरुख के अलावा आमिर खान भी इस पार्टी की शान बढ़ाते दिखे आमिर भी यहां अपनी वाइफ किरण राव के साथ दिखे।

 रुमर्ड कपल अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा भी इस पार्टी में नजर आए। 

रणबीर के खास दोस्त आदित्य रॉय कपूर भी इस पार्टी में दिखे। 

इसके अलावा फिल्ममेकर अनुराग बासु भी इस पार्टी में नज़र आए।

 ओवरऑल रणबीर की अपाचे बेहद शानदार रही है अपने करीबी दोस्तों और परिवार के साथ रणबीर ने अपना बर्थडे सेलिब्रेशन किया है ।

फिल्मों की बात करें तो रणबीर कपूर के पास इस वक्त कहीं फिल्म है जिसमें फिलहाल वह ब्रह्मास्त्र फिल्म में काम कर रहे हैं। फिल्म में रणबीर अपनी गर्लफ्रेंड आलिया भट्ट के साथ नजर आएंगे। इसके अलावा रणबीर कपूर के पास भी फिल्में है जिनकी वो शूटिंग शुरू कर चुके हैं, जिसमें शमशेर का नाम शुमार है। खबर तो ये भी है कि रणबीर जल्द ही लव रंजन की एक फिल्म में अजय देवगन के साथ भी देख सकते हैं।

First published on: Sep 28, 2019 03:02 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.