---विज्ञापन---

6 महीने से परिणीति ने नहीं खाया है पिज़्ज़ा, अब एक्टिंग छोड़ करना चाहती हैं ये नौकरी !

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा इन दिनों अपनी फिल्मों में बिजी चल रहे हैं। परिणीति के पास इस वक्त कई फिल्में हैं। लेकिन अफसोस परिणीति का करियर ठीक नहीं चल रहा है। परिणीति के पास भले ही फिल्में हों और वो खूब फिल्में कर रही हों लेकिन उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कोई कमाल नहीं दिखा […]

Edited By : | Updated: Sep 28, 2019 01:43
Share :



बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा इन दिनों अपनी फिल्मों में बिजी चल रहे हैं। परिणीति के पास इस वक्त कई फिल्में हैं। लेकिन अफसोस परिणीति का करियर ठीक नहीं चल रहा है। परिणीति के पास भले ही फिल्में हों और वो खूब फिल्में कर रही हों लेकिन उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कोई कमाल नहीं दिखा पा रही हैं। बीते दिनों ही वो जबरिया जोड़ी में नजर आईं हैं। फिल्म में उनके साथ सिद्धार्थ मल्होत्रा नजर आए हैं, लेकिन ये फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर ओंधे मुंह गिरी है। 

हाल ही में परिणीति ने सोशल मीडिया पर एक मजेदार ट्वीट किया है। इस ट्वीट में परी ने बताया है कि वो अब नौकरी करना चाहती हैं। अब बताते हैं कि आखिर पूरा माजरा है क्या। दरअसल एक लीडिंग पिज्जा रेस्टॉरेंट चेन गार्लिक ब्रेड पिज्जा टेस्ट करने के लिए हायरिंग कर रही है। गार्लिक ब्रेड टेस्टर की वेकंसी को लेकर कंपनी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट भी किया है। 


इसी पोस्ट पर परिणीति ने झट से कमेंट कर डाला। परिणीति ने तुरंत इसको लेकर अपनी एक्साइटमेंट जाहिर की। उन्होंने इस खबर को शेयर करते हुए लिखा, 'क्या मैं अप्लाई कर सकती हू्ं?' परिणीति ने जैसे ही इस पर ये रिप्लाई किया तो हर कोई इस पर मजेदार रिप्लाई करने लगा। इसके अलावा परिणीति ने एक और ट्वीट किया, जिसमें वो कह रही हैं कि उन्होंने पिछले 6 महीनों से अच्छे से पिज्जा नहीं खाया है। अब परिणीति की एक्साइटमेंट इसीलिए इतनी है। परिणीति की फिल्मों की बात करें तो बीते दिनों ही उन्होंने फिल्म द गर्ल ऑन द ट्रेन की शूटिंग खत्म की है। परिणीति फिल्म की शूटिंग के लिए लंबे वक्त तक विदेश में रहीं। हालांकि बीते दिनों ही वो फिल्म की शूटिंग निपटाकर इंडिया वापस आईं हैं। परिणीति इस फिल्म के लिए काफी एक्साइटेड हैं। इसके अलावा परी को फिल्म से काफी उम्मीदें भी हैं।

First published on: Sep 28, 2019 01:43 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.