Saturday, 20 April, 2024

---विज्ञापन---

ब्रिटेन के राजकुमा हैरी और मेगन मार्कल छोड़ेंगे अपना शाही पद, किया ये फैसला

ब्रिटेन के राजकुमार हैरी और उनकी पत्नी मेगन मर्केल इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं। इसकी वजह कोई तस्वीर नहीं बल्कि एक बड़ी वजह हैं। दअसल ये कपल अब अपना शाही पद छोड़ने वाले हैं। जी हां दोनों ने बुधवार को इसका ऐलान किया।  उन्होंने कहा कि वे शाही परिवार के 'वरिष्ठ' सदस्य के पद […]

ब्रिटेन के राजकुमार हैरी और उनकी पत्नी मेगन मर्केल इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं। इसकी वजह कोई तस्वीर नहीं बल्कि एक बड़ी वजह हैं। दअसल ये कपल अब अपना शाही पद छोड़ने वाले हैं। जी हां दोनों ने बुधवार को इसका ऐलान किया। 

उन्होंने कहा कि वे शाही परिवार के 'वरिष्ठ' सदस्य के पद से अलग हो रहे हैं और आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने का फैसला लिया है। बता दें कि प्रिंस हैरी महारानी एलिजाबेथ के छोटे पोते हैं। ब्रिटिश राज सिंहासन के लिए वे छठे नंबर के दावेदार हैं। 

रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रिंस हैरी और मेगन ने इस बारे में शाही परिवार के किसी सदस्य से चर्चा नहीं की। उनके इस फैसले पर महारानी की तरफ से नाराजगी जाहिर करने की भी खबरें हैं। वहीं, प्रिस हैरी के भाई प्रिंस विलियम भी इस फैसले से नाराज बताए गए हैं। 

हैरी और मेगन ने इंस्टाग्राम पर लिखा कि कई महीनों तक विचार करने और आपसी बातचीत के बाद हमने यह फैसला किया है। उन्होंने लिखा कि यह फैसला शाही परिवार में नई परंपरा की शुरुआत होगी। उन्होंने बताया कि वे अपना आगे का महारानी की सेवा में रहते हुए यूके और उत्तरी अमेरिका में बिताएंगे। ये भौगोलिक बैलेंस हमें अपने बेटे आर्ची को उस रॉयल ट्रेडिशन की प्रशंसा करना सिखाएगा, जिसमें वो पैदा हुआ है। 

इसके साथ ही हमारे परिवार को स्पेस भी मिलेगा, जिससे हम अपनी जिंदगी के अगले पड़ाव पर ध्यान भी दे सकेंगे। जैसे हमारी अगली चैरिटेबल संस्था को लॉन्च करना। इसके साथ ही हैरी और मेगन ने सभी का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि वे आगे होने वाली बातों को भी जल्द सभी के सामने रखेंगे। इसके साथ ही वे क्वीन एलिजाबेथ, प्रिंस विलियम, प्रिंस चार्ल्स और बाकी सभी के साथ काम करना जारी रखेंगे। 

सोशल मीडिया पर लोग कई तरह की बातें कर रहे हैं। ऐसे में हॉलीवुड एक्ट्रेस रहीं मेगन मार्कल के साथी एक्टर्स ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। आपको बता दें कि साल 2018 में प्रिंस हैरी और मेगन मर्केल की शादी की थी। 

ब्रिटेन की महारानी क्वीन एलिजाबेथ द्वितीय ने ब्रिटेन के शाही शादी की परंपरा के हिस्से के तौर पर अपने पोते प्रिंस हैरी और उनकी दुल्हन मेगन मर्केल को ससेक्स के ड्यूक और डचेस का खिताब दिया। प्रिंस हैरी की पत्नी मेगन मार्केल ने 5 मई में बेटे को जन्म दिया था। इस बच्चे का नाम आर्ची  हैरिसन माउंटबेटन विंडसर है। 

First published on: Jan 09, 2020 08:19 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.