---विज्ञापन---

प्रियंका चोपड़ा को कोई मिल गया, निक जोन्स से अफेयर की खबरें वायरल

खबरें हैं कि प्रियंका चोपड़ा को हॉलीवुड में कोई मिल गया है। कहा जा रहा है कि प्रियंका इन दिनों अमेरिकन सिंगर निक जोनस के काफी करीब आ गई है। दोनों जब से एक साथ मेट गाला 2017 के रेड कार्पेट पर नजर आए थे तभी से ही इनके लिंकअप की खबरें मीडिया में सुनने को […]

खबरें हैं कि प्रियंका चोपड़ा को हॉलीवुड में कोई मिल गया है। कहा जा रहा है कि प्रियंका इन दिनों अमेरिकन सिंगर निक जोनस के काफी करीब आ गई है। दोनों जब से एक साथ मेट गाला 2017 के रेड कार्पेट पर नजर आए थे तभी से ही इनके लिंकअप की खबरें मीडिया में सुनने को मिल रही है। अब सोशल मीडिया पर निक और प्रियंका की एक और फोटो देखने को मिली है जिसके चलते इनके रिलेशनशिप की खबरें एक बार फिर मीडिया में छा गई हैं। 

सोशल मीडिया पर आई एक तस्वीर में देखा गया कि प्रियंका निक और उनके दोस्तों के साथ लॉस एंजेलेस में एन्जॉय कर रही हैं। ये सभी एक बोट में बैठे हुए एक साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हुए नजर आ रहे हैं। ये भी साफ देखा जा सकता है कि प्रियंका निक के एक दम करीब बैठी हुईं हैं और काफी रिलैक्स्ड नजर आ रही हैं। 


‘जिम्मी किमेल शो’ पर जब प्रियंका से निक के साथ उनके मेट गाला 2017 के अपीयरंस के बारे में पूछा गया था तब उन्होंने कहा था, “हम एक साथ ही थे और हम अब एक दूसरे को जानते हैं। तब उन्होंने कहा कि क्या हम साथ चलें? तब मैंने कहा हां ठीक है और ये वाकई सफल रहा।”
इसी के साथ इंटरनेट पर एक और वीडियो देखने को मिला है जिसमें प्रियंका और निक एक साथ स्टेडियम में बैठे बेसबॉल मैच का मजा ले रहे हैं। 

आपको बता दें कि प्रियंका और 25 वर्षीय निक की मुलाकात अमेरिकन टीवी शो क्वांटिको के दौरान हुई थी। अब सोशल मीडिया आ रहे इनके फोटोज और वीडियोज के चलते इनके रिलेशनशिप की खबरों का बाजार गर्म हो चला है।

First published on: May 29, 2018 10:27 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.